{"_id":"62a6f2a2b4e8a757004717a5","slug":"india-iran-relationship-why-did-india-support-iran-know-two-reasons","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"India-Iran : भारत-ईरान के बीच क्या होने जा रहा है, यूरोप-अमेरिका के प्रस्ताव से भारत ने क्यों बनाई दूरी? जानिए दो बड़े कारण","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
India-Iran : भारत-ईरान के बीच क्या होने जा रहा है, यूरोप-अमेरिका के प्रस्ताव से भारत ने क्यों बनाई दूरी? जानिए दो बड़े कारण
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: हिमांशु मिश्रा
Updated Tue, 14 Jun 2022 10:30 AM IST
सार
अंतरराष्ट्रीय परमाणु ऊर्जा एजेंसी (IAEA) में ईरान की निंदा वाले प्रस्ताव पर हुई वोटिंग से भारत अलग रहा। वह भी तब जब ये प्रस्ताव भारत का सबसे मजबूत दोस्त माने जाने वाले अमेरिका, यूके, फ्रांस और जर्मनी जैसे देश लेकर आए थे। भारत के इस कदम के कई कूटनीतिक मायने निकाले जा रहे हैं। इससे भारत-ईरान के रिश्ते मजबूत होने की अटकलें लगाई जा रही हैं।
विज्ञापन
1 of 10
भारत-ईरान के बीच बेहतर होते रिश्ते।
- फोटो : अमर उजाला
अंतरराष्ट्रीय परमाणु ऊर्जा एजेंसी (IAEA) में ईरान की निंदा वाले प्रस्ताव पर हुई वोटिंग से भारत अलग रहा। वह भी तब जब ये प्रस्ताव भारत का सबसे मजबूत दोस्त माने जाने वाले अमेरिका, यूके, फ्रांस और जर्मनी जैसे देश लेकर आए थे। भारत के इस कदम के कई कूटनीतिक मायने निकाले जा रहे हैं। इससे भारत-ईरान के रिश्ते मजबूत होने की अटकलें लगाई जा रही हैं।
Trending Videos
2 of 10
आईएईए
- फोटो : अमर उजाला
IAEA में क्या हुआ?
ईरान के खिलाफ अमेरिका, यूके, फ्रांस और जर्मनी की ओर से ड्राफ्ट निंदा प्रस्ताव शनिवार को लाया गया था। अमेरिका ने कहा कि ईरान ने तीन अघोषित स्थलों पर यूरेनियम कणों को 'तकनीकी रूप से विश्वसनीय स्पष्टीकरण' प्रदान नहीं किया है। हालांकि, ईरान ने इस रिपोर्ट को खारिज कर दिया।
ईरान के अधिकारियों का कहना है कि किसी भी तरह की गुप्त और अपंजीकृत परमाणु गतिविधियों को अंजाम नहीं दिया गया है। यह भी बताया कि पारदर्शिता के लिए ईरान में 40 से अधिक निगरानी कैमरे चालू रहेंगे। इस प्रस्ताव के पक्ष में 30 देशों ने वोट किया, जबकि रूस और चीन ने प्रस्ताव के खिलाफ मतदान किया। भारत, पाकिस्तान, लीबिया ने खुद को वोटिंग से अलग रखा।
विज्ञापन
विज्ञापन
3 of 10
ईरान के विदेश मंत्री का भारत दौरा
- फोटो : अमर उजाला
भारत और ईरान के बीच क्या चल रहा है?
2014 में जब केंद्र में मोदी सरकार बनी तो भारत के रिश्ते इस्राइल के साथ काफी मजबूत हुए। इसके बाद ईरान के साथ दूरियां बढ़ने लगीं। कश्मीर पर ईरान ने बयान दिया तो ये दूरियां और बढ़ गईं। अमेरिका के प्रतिबंध के चलते भारत ने ईरान से तेल खरीदना भी बंद कर दिया। व्यापारिक रिश्ते काफी कमजोर हो गए। बाद में दोनों देशों ने इसे सुधारने की कोशिश की।
4 of 10
ईरान के राष्ट्रपति के साथ भारतीय विदेश मंत्री
- फोटो : अमर उजाला
जब एक महीने में दो बार ईरान गए विदेश मंत्री
2021 में विदेश मंत्री एस जयशंकर एक महीने के अंदर दो बार ईरान पहुंचे। पहले उन्हें राष्ट्रपति इब्राहिम रईसी ने अपने शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने के लिए बुलाया था। जयशंकर के दौरों के बाद दोनों देशों के बीच रिश्ते बेहतर होने की पहल हुई।
विज्ञापन
5 of 10
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात करते ईरान के विदेश मंत्री।
- फोटो : अमर उजाला
फिर ईरान के विदेश मंत्री भारत आए
हाल ही में ईरान के विदेश मंत्री हुसैन आमिर अब्दुल्लाह तीन दिन के दौरे पर भारत आए। इस दौरान उन्होंने भारतीय विदेश मंत्री एस जयशंकर और एनएसए अजीत डोभाल से मुलाकात की। दोनों देशों के बीच व्यापारिक, सांस्कृतिक रिश्तों को बढ़ाने को लेकर समझौता हुआ।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।