सब्सक्राइब करें

Ukraine War: क्रीमिया पुल पर विस्फोट के बाद रूस का पलटवार, कई यूक्रेनी शहरों पर ताबड़तोड़ हमले, देखें तस्वीरें

वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, कीव/मॉस्को Published by: निर्मल कांत Updated Mon, 10 Oct 2022 05:25 PM IST
सार

रूसी सेना ने यूक्रेन की राजधानी कीव समेत कई शहरों को मिसाइलों से निशाना बनाया है। कीव में हवाई हमलों के सायरन की आवाजें सुनाई दीं। इस दौरान आठ लोगों की मौत की खबर है।

विज्ञापन
Russias counterattack after the explosion on the Crimea bridge several Ukrainian cities attacked
यूक्रेन पर रूसी सेना का बड़ा हमला - फोटो : Twitter/Sergiy Kyslytsya, Михайло Подоляк

रूस और यूक्रेन के बीच 24 फरवरी को शुरू हुआ युद्ध थमने का नाम नहीं ले रहा है। हाल ही रूस ने यूक्रेन के चार प्रांतों में जनमत संग्रह करवाकर उन्हें अपने देश में शामिल कर दिया था। इसके बाद यूक्रेनी सेना ने भी कब्जाए हुए अपने कुछ इलाकों को हासिल करने में सफल रही। यूक्रेनी सेना ने कई मोर्चों पर बढ़त बना ली थी। हजारों करोड़ रुपये से बने क्रीमियन ब्रिज में विस्फोट होने से रूस को नुकसान हुआ। वहीं अब रूस की सेना ने सोमवार को यूक्रेन के कई शहरों में ताबड़तोड़ हमले किए हैं। 

Trending Videos

कीव समेत कई शहरों को निशाना बनाया

Russias counterattack after the explosion on the Crimea bridge several Ukrainian cities attacked
यूक्रेन में रूसी सेना का हमला - फोटो : Twitter/ Riho Terras

रूसी सेना कई महीनों के बाद कीव पर बड़ा हमला बोला है। कीव के अलावा पोलैंड की सीमा से सटे लवीव, झयटोमयर, खमेलनयट्स्की समेत की शहरों को एक साथ निशाना बनाया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रूस ने यूक्रेन के इलाकों में दागीं 75 मिसाइलें

Russias counterattack after the explosion on the Crimea bridge several Ukrainian cities attacked
रूसी सेना का यूक्रेन में हमला - फोटो : Twitter/UkraineWorld

रिपोर्ट्स के मुताबिक, रूसी सेना ने यूक्रेन की राजधानी समेत कई इलाकों में 75 मिसाइलें दागी हैं। इन हमलों से यूक्रेन की कई जगहों को भारी नुकसान हुआ है। सोशल मीडिया कई तस्वीरें सामने आ रही हैं, जिनमें कई घायल खून से लथपथ हैं। 

क्रीमिया ब्रिज पर विस्फोट का रूसी सेना ने दिया जवाब?

Russias counterattack after the explosion on the Crimea bridge several Ukrainian cities attacked
रूसी सेना के यूक्रेन में मिसाइल हमले - फोटो : Twitter/ Stewart McDonald MP
रूस की ओर से हुए इन ताजा हमलों को क्रीमिया से जोड़ने वाले पुल में हुए विस्फोट के जवाब के दौर पर देखा जा रहा है। कीव के मेयर ने पुष्टि की है कि कीव पर रूस की ओर से मिसाइल हमले किए गए हैं। इससे पहले रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने क्रीमिया पुलिस पर हुए विस्फोट को आतंकी घटना करार दिया था। 
विज्ञापन

कीव में आठ लोगों की मौत

Russias counterattack after the explosion on the Crimea bridge several Ukrainian cities attacked
यूक्रेन पर रूसी सेना का हमला - फोटो : Twitter/Jim Roberts
ताजा रूसी हमलों में कीव में कम से आठ लोगों की मौत की पुष्टि हुई है जबकि 24 अन्य घायल हैं। कीव के मेयर के मुताबिक, शहर के मध्य में कई विस्फोट की आवाजें सुनी गई हैं। इन विस्फोटों के बाद एक घंटे तक कीव में हवाई हमले के सायरन सुनाई देते रहे। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed