{"_id":"69c8f807fdb6908e0e046109","slug":"a-consignment-of-illegal-weapons-was-recovered-during-the-blockade-2026-03-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Punjab: नाकाबंदी के दौरान अवैध हथियारों की खेप बरामद, गैंगस्टर कनेक्शन की जांच जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Punjab: नाकाबंदी के दौरान अवैध हथियारों की खेप बरामद, गैंगस्टर कनेक्शन की जांच जारी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर
Published by: शाहिल शर्मा
Updated Sun, 29 Mar 2026 03:29 PM IST
विज्ञापन
सार
शहर में नाकाबंदी के दौरान अवैध हथियारों की खेप बरामद की है। पुलिस टीम ने कार्रवाई के दौरान दो 9 एमएम सब-मशीन गन और एक खाली मैगजीन कब्जे में ली।
बरामद हथियार
- फोटो : संवाद
विज्ञापन
विस्तार
जिला शहरी पुलिस ने शहर में नाकाबंदी के दौरान अवैध हथियारों की खेप बरामद की है। पुलिस टीम ने कार्रवाई के दौरान दो 9 एमएम सब-मशीन गन और एक खाली मैगजीन कब्जे में ली। यह बरामदगी उस समय हुई जब संदिग्ध गतिविधियों के आधार पर वाहनों की जांच की जा रही थी।
प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि इस मामले के तार गैंगस्टर गुरप्रीत सिंह उर्फ गोल्डी ढिल्लों से जुड़े हैं। पुलिस कमिश्नर गुरप्रीत सिंह भुल्लर ने बताया कि यह खेप पंजाब में आपराधिक और राष्ट्रविरोधी गतिविधियों में इस्तेमाल के लिए लाई जा रही थी। हालांकि इस संबंध में अभी विस्तृत जांच जारी है और अन्य संभावित कड़ियों को भी खंगाला जा रहा है।
इस मामले में थाना छेहर्टा में आर्म्स एक्ट की धाराओं के तहत केस दर्ज किया गया है। पुलिस का कहना है कि फरार आरोपियों की पहचान और उनकी गिरफ्तारी के लिए विशेष टीमें लगाई गई हैं। अधिकारियों के मुताबिक, पूरे नेटवर्क का पता लगाने और इसमें शामिल अन्य लोगों की भूमिका की जांच की जा रही है ताकि अवैध हथियारों की सप्लाई चेन को रोका जा सके।
Trending Videos