सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Accident in Hoshiarpur many died

होशियारपुर में हादसा: कार की टक्कर से स्कूटी सवार चार युवकों की माैत, ड्यूटी से लाैट रहे थे घर

संवाद न्यूज एजेंसी, होशियारपुर (पंजाब) Published by: निवेदिता वर्मा Updated Tue, 03 Feb 2026 11:33 AM IST
विज्ञापन
सार

स्कूटी सवार चारों युवक एक पैलेस में वेटर का काम करते थे और देर रात ड्यूटी खत्म कर घर लौट रहे थे। स्कूटी पर सवार युवकों में दो प्रवासी भी शामिल थे।

Accident in Hoshiarpur many died
सड़क हादसा। - फोटो : प्रतीकात्मक
विज्ञापन

विस्तार
Follow Us

होशियारपुर में कार की टक्कर से स्कूटी सवार चार युवकों की मौत हो गई है। हादसा बीती रात करीब डेढ़ बजे मुकेरियां के नेशनल हाईवे पर हुआ। हादसा उस समय हुआ जब एक वेन्यू कार ने पीछे से स्कूटी को टक्कर मार दी।
Trending Videos


जानकारी के अनुसार स्कूटी सवार चारों युवक एक पैलेस में वेटर का काम करते थे और देर रात ड्यूटी खत्म कर घर लौट रहे थे। स्कूटी पर सवार युवकों में दो प्रवासी भी शामिल थे। जैसे ही वे मुकेरियां चुंगी के पास पहुंचे, पीछे से तेज रफ्तार वेन्यू कार ने स्कूटी को टक्कर मार दी। टक्कर के बाद स्कूटी सवार युवक सड़क किनारे खड़े एक ट्रक से जा टकराए, जिससे चारों की मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


मृतकों की पहचान सुखविंदर सिंह और नरिंदर कुमार के रूप में हुई है, जबकि अन्य दो युवकों की पहचान प्रवासी विविध साहू और मिथुन मंडल के रूप में हुई है, जो बिहार के दरभंगा जिले से संबंधित थे।

घटना की सूचना मिलते ही मुकेरियां पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू की। पुलिस ने वेन्यू कार चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed