फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Amritsar News ›   17 accused arrested in arms smuggling case.

हथियार तस्करी नेटवर्क का भंडाफोड़: अमृतसर में अलग-अलग मामलों में 17 आरोपी गिरफ्तार, पाकिस्तान से आई थी खेप

Wed, 19 Aug 2026 07:54 PM IST
शाहिल शर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर
संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर Published by: शाहिल शर्मा Updated Wed, 19 Aug 2026 07:54 PM IST
सार

हथियार तस्करी मामले में अमृतसर पुलिस ने 17 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। बॉडर्र पार से हथियारों और नशे की खेप आई थी। 

विज्ञापन
17 accused arrested in arms smuggling case.
हथियार बरामद - फोटो : वीडियो ग्रैब

विस्तार

अमृतसर देहात और कमिश्नरेट पुलिस ने नशा तस्करी और अवैध हथियारों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए 17 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 15 पिस्तौल, 10 किलो से अधिक हेरोइन, 1 किलो 476 ग्राम मेथामफेटामाइन (आइस), करीब 13 लाख रुपये की ड्रग मनी, जिंदा कारतूस और चोरी की बाइक बरामद की है। पुलिस के मुताबिक, हथियारों की तस्करी का नेटवर्क पाकिस्तान से ड्रोन के जरिए चलाया जा रहा था। इसके तार पंजाब के अलावा राजस्थान, हरियाणा, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली तक जुड़े हैं।
विज्ञापन




अमृतसर में प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान डीआईजी बॉर्डर रेंज हरमनबीर सिंह गिल ने बताया कि अमृतसर देहात पुलिस ने इंटेलिजेंस, ह्यूमन इंटेलिजेंस और आईटी की मदद से कार्रवाई करते हुए सात पिस्तौल बरामद किए। इनमें तीन विदेशी निर्मित और चार पाकिस्तान में बने 30 बोर के पिस्तौल शामिल हैं। पुलिस ने 1.476 किलो ‘आइस’ और 1.5 किलो हेरोइन भी बरामद की है। इस मामले में आठ आरोपियों को गिरफ्तार कर पांच एफआईआर दर्ज की गई हैं।
विज्ञापन


वहीं, कमिश्नरेट पुलिस ने आठ पिस्तौल बरामद किए। इनमें तीन 30 बोर, चार 9 एमएम ग्लॉक और एक 32 बोर पिस्तौल शामिल है। इसके अलावा 8 किलो 536 ग्राम हेरोइन, करीब 13 लाख रुपये की ड्रग मनी, कारतूस और चोरी की बाइक बरामद की गई। इस मामले में नौ आरोपी गिरफ्तार हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


शूटिंग और सुपारी किलिंग में इस्तेमाल होते थे हथियार
डीआईजी ने बताया कि बरामद अवैध हथियारों का इस्तेमाल शूटिंग, हत्या, सुपारी किलिंग, रंगदारी के लिए फोन कॉल और घरों-दुकानों पर फायरिंग जैसी वारदातों में किए जाने की बात सामने आई है। पुलिस अब नेटवर्क के फॉरवर्ड और बैकवर्ड लिंक की जांच कर रही है। डीआईजी ने संकेत दिया कि आने वाले दिनों में बड़े तस्करों और कथित गैंगस्टरों के खिलाफ भी कार्रवाई हो सकती है। उन्होंने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों में एक की उम्र 46 वर्ष है, जबकि ज्यादातर आरोपी 20 से 26 वर्ष की उम्र के हैं।
 

युवाओं को गैंगस्टरों के जाल से निकालने के लिए ‘सही राह’ अभिया
डीआईजी हरमनबीर सिंह गिल ने कहा कि युवाओं को सोशल मीडिया पर गैंगस्टरों और बदमाशों के प्रभाव से बचाने के लिए पंजाब पुलिस ‘सही राह’ अभियान शुरू कर रही है। गैंगस्टर अक्सर युवाओं को पैसे, गाड़ी या अन्य लालच देकर छोटे-मोटे कामों के लिए इस्तेमाल करते हैं और बाद में उन्हें धमकाकर अपराध की दुनिया में धकेल देते हैं।

अभियान के तहत गांवों में गुरुद्वारों के माध्यम से भी जागरूकता अनाउंसमेंट करवाई जा रही हैं। डीआईजी ने कहा कि यदि कोई युवा अनजाने में ऐसे नेटवर्क के संपर्क में आ गया है तो वह डरने के बजाय पुलिस से संपर्क करे। ऐसे मामलों में पुलिस नरमी बरतते हुए उसे अपराध की राह से वापस मुख्यधारा में लाने का प्रयास करेगी।

उन्होंने कहा कि कोई भी व्यक्ति सीधे थाने, पुलिस चौकी, एसएसपी या डीएसपी कार्यालय पहुंचकर जानकारी दे सकता है। पुलिस का उद्देश्य युवाओं को अपराध से दूर करना और नशे व हथियारों के पूरे नेटवर्क को तोड़ना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed