{"_id":"6a86f6204d668810c40dceba","slug":"video-glasses-of-sgpc-buses-broken-in-amritsar-2026-08-20","type":"video","status":"publish","title_hn":"अमृतसर में SGPC की बसों के शीशे टूटे, पुलिस ने शुरू की जांच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अमृतसर में SGPC की बसों के शीशे टूटे, पुलिस ने शुरू की जांच
अमृतसर में श्री दरबार साहिब आने वाली संगत को विभिन्न गुरुद्वारा साहिबों के दर्शन करवाने के लिए SGPC द्वारा चलाई जा रही बसों में तोड़फोड़ का मामला सामने आया है। घटना सारागढ़ी गुरुद्वारा साहिब के पास की है, जहां SGPC की दो बसें खड़ी थीं। सुबह बसों की जांच करने पर उनके शीशों पर दरारें और गोल निशान मिले। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी।
SGPC मैनेजर मेजर सिंह ने बताया कि बसों को रोजाना की तरह संगत की मुफ्त यात्रा के लिए इस्तेमाल किया जाता है। उन्होंने कहा कि बसों के शीशों को हुए नुकसान को देखकर प्रथम दृष्टया ऐसा नहीं लगता कि बाहर से कोई वस्तु मारकर शीशे तोड़े गए हैं। उन्होंने अंदर से किसी व्यक्ति द्वारा शरारत किए जाने की आशंका जताई। SGPC की ओर से पुलिस को लिखित शिकायत भी दी गई है।
SGPC अध्यक्ष एडवोकेट हरजिंदर सिंह धामी ने घटना की कड़े शब्दों में निंदा करते हुए मामले की गंभीरता से जांच की मांग की है।
बी-ब्लॉक में युवक को गोली मारी
वहीं, अमृतसर के बी-ब्लॉक टी-प्वाइंट पर प्रिंस नामक युवक को गोली मारने का मामला भी सामने आया है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायल को इलाज के लिए अमनदीप अस्पताल में भर्ती कराया।
एसीपी सुरिंदर सिंह ने बताया कि पुलिस ने मामले में दो नामजद और तीन अज्ञात आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की विभिन्न टीमें छापेमारी कर रही हैं। पुलिस अधिकारी ने जल्द आरोपियों को गिरफ्तार करने का दावा किया है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।