{"_id":"6a8694bfad51d4856600f614","slug":"video-cyclist-somen-debnath-arrives-in-hamirpur-with-a-message-of-environmental-conservation-and-staying-away-from-drugs-2026-08-20","type":"video","status":"publish","title_hn":"Video: पर्यावरण संरक्षण व नशे से दूर रहने का संदेश लेकर हमीरपुर पहुंचे साइकिलिस्ट सोमेन देवनाथ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Video: पर्यावरण संरक्षण व नशे से दूर रहने का संदेश लेकर हमीरपुर पहुंचे साइकिलिस्ट सोमेन देवनाथ
पर्यावरण संरक्षण और नशे से दूर रहने का संदेश लेकर देश-विदेश की यात्रा कर रहे कोलकाता के साइकिलिस्ट सोमेन देवनाथ हमीरपुर पहुंचे। यहां पहुंचने पर पुलिस अधीक्षक बलबीर सिंह ने उनका स्वागत कर सम्मानित किया। सोमेन देवनाथ पिछले 19 वर्षों से देश-विदेश की यात्रा कर रहे हैं। इस दौरान वह करीब दो लाख किलोमीटर की यात्रा कर चुके हैं और 190 देशों का भ्रमण कर चुके हैं। उनकी यात्रा का उद्देश्य लोगों को पर्यावरण संरक्षण और नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करना है। सोमेन देवनाथ ने बताया कि यात्रा के दौरान उन्होंने विभिन्न देशों में लोगों से मुलाकात कर पर्यावरण संरक्षण और युवाओं को नशे से दूर रहने का संदेश दिया। उन्होंने कई देशों की यात्रा साइकिल से की, जबकि कुछ स्थानों तक पहुंचने के लिए जहाज और हवाई यात्रा का भी सहारा लिया। उन्होंने कहा कि पर्यावरण संरक्षण प्रत्येक व्यक्ति की जिम्मेदारी है। प्राकृतिक संसाधनों को सुरक्षित रखने के लिए लोगों को अपने स्तर पर प्रयास करने चाहिए। उन्होंने युवाओं से नशे से दूर रहकर खेल और अन्य सकारात्मक गतिविधियों से जुड़ने का आह्वान किया। पुलिस अधीक्षक बलबीर सिंह ने सोमेन देवनाथ के अभियान की सराहना करते हुए कहा कि पर्यावरण संरक्षण और नशे के खिलाफ जागरूकता फैलाने के ऐसे प्रयास समाज के लिए प्रेरणादायक हैं। उन्होंने देवनाथ को उनके अभियान के लिए शुभकामनाएं दीं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।