{"_id":"6a86950c04a07df33e0216e4","slug":"video-employees-in-fatehabad-protest-over-non-clearance-of-medical-bills-allege-neglect-2026-08-20","type":"video","status":"publish","title_hn":"फतेहाबाद में मेडिकल बिल पास न करने पर कर्मचारियों ने किया प्रदर्शन, अनदेखी का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फतेहाबाद में मेडिकल बिल पास न करने पर कर्मचारियों ने किया प्रदर्शन, अनदेखी का आरोप
मेडिकल बिल पास न होने से परेशान कर्मचारियों ने वीरवार सुबह जनस्वास्थ्य विभाग कार्यालय के बाहर प्रदर्शन किया। कर्मचारियों ने विभागीय अधिकारियों पर उनकी समस्या की अनदेखी करने का आरोप लगाते हुए रोष जताया।
प्रदर्शनकारियों ने कहा कि उन्होंने इलाज से संबंधित मेडिकल बिल नियमानुसार विभाग में जमा करवाए थे, लेकिन लंबे समय से बिलों का भुगतान नहीं किया जा रहा है। तीन से चार माह से बिल रूके हुए है और अब कार्यकारी अभियंता लंबी छुट्टी पर चले गए है। अगर अधिकारी छुट्टी पर जाने से पहले बिल पास कर देते तो उन्हें भुगतान हो जाता।
कर्मचारी नेता रामगण प्रजापित ने कहा कि मेडिकल खर्च के भुगतान में देरी के कारण उन्हें आर्थिक परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। कई बार अधिकारियों के समक्ष समस्या रखे जाने के बावजूद समाधान नहीं हुआ।
इससे कर्मचारियों में विभाग के प्रति नाराजगी बढ़ रही है। प्रदर्शन के दौरान कर्मचारियों ने अधिकारियों से मेडिकल बिलों को जल्द पास करवाकर भुगतान करने की मांग की। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि उनकी समस्या का शीघ्र समाधान नहीं किया गया तो वे आंदोलन को और तेज करने पर मजबूर होंगे।
कर्मचारियों ने कहा कि वे विभाग में पूरी जिम्मेदारी से कार्य कर रहे हैं, लेकिन उनके जायज भुगतान को लेकर बरती जा रही लापरवाही उचित नहीं है। उन्होंने उच्च अधिकारियों से मामले में हस्तक्षेप कर जल्द कार्रवाई की मांग की। एसडीओ सतपाल रोज ने कहा कि कार्यकारी अभियंता फिलहाल छुट्टी पर है, उनके आने के बाद प्रक्रिया पूरी हो जाएगी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।