{"_id":"6ad48e89ad401409c60a8fee","slug":"video-free-blood-sugar-and-blood-pressure-screening-for-80-people-at-papiha-park-in-fatehabad-2026-10-18","type":"video","status":"publish","title_hn":"फतेहाबाद में पपीहा पार्क में 80 लोगों की निशुल्क शुगर और बीपी जांच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फतेहाबाद में पपीहा पार्क में 80 लोगों की निशुल्क शुगर और बीपी जांच
सरबत दा भला चैरिटेबल ट्रस्ट की ओर से रविवार को पपीहा पार्क में निशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर लगाया गया। शिविर में 80 लोगों के ब्लड प्रेशर और शुगर की जांच की गई। पार्क में सैर करने पहुंचे लोगों ने शिविर में उत्साहपूर्वक भाग लिया।
शिविर में संस्था की सन्नी ओबेरॉय लैब की ओर से निशुल्क जांच की सुविधा उपलब्ध करवाई गई। कार्यक्रम का शुभारंभ केशव माधव सेवा ट्रस्ट के गुरबख्श मोंगा और नरेश बंसल ने किया। इस दौरान डॉ. महेंद्र मेहता और लैब टेक्नीशियन प्रेम कंबोज ने सेवाएं दीं। डॉ. महेंद्र मेहता ने कहा कि स्वस्थ रहने के लिए समय-समय पर स्वास्थ्य जांच करवाना जरूरी है। नियमित जांच से शुगर और ब्लड प्रेशर जैसी बीमारियों का समय रहते पता लगाया जा सकता है। सिटी वेलफेयर क्लब के अध्यक्ष विनोद अरोड़ा ने कहा कि सरबत दा भला संस्था की लैब डॉ. सुमन बजाज अस्पताल में कम दरों पर बेहतर स्वास्थ्य जांच सुविधाएं उपलब्ध करवा रही है।
शिविर के अंत में संस्था के अध्यक्ष रसप्रीत सिंह ग्रोवर ने सभी सहयोगियों और शिविर में पहुंचे लोगों का आभार जताया। इस अवसर पर धर्मपाल चावला, डॉ. सुमन बजाज, देवेंद्र मोंगा, तिलक राज मोंगा, सुरेश भट्टी, लवली मेहता, राधेश्याम झांझरा, भूप सिंह और आशानंद सहित अन्य सदस्य मौजूद रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।