Hindi News
›
Video
›
Haryana
›
Fatehabad News
›
free medical camp was organized in Tohana, Fatehabad, on the occasion of Bhagwan Valmiki Prakat Diwas.
{"_id":"6ad47368de1c15fee40d12e3","slug":"video-free-medical-camp-was-organized-in-tohana-fatehabad-on-the-occasion-of-bhagwan-valmiki-prakat-diwas-2026-10-18","type":"video","status":"publish","title_hn":"फतेहाबाद के टोहाना में भगवान वाल्मीकि प्रकट दिवस पर टोहाना में लगा फ्री मेडिकल कैंप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फतेहाबाद के टोहाना में भगवान वाल्मीकि प्रकट दिवस पर टोहाना में लगा फ्री मेडिकल कैंप
भगवान वाल्मीकि के प्रकट दिवस के उपलक्ष्य में रविवार को किला मोहल्ला स्थित भगवान वाल्मीकि मंदिर में फ्री मेडिकल कैंप लगाया गया। कैंप का आयोजन अनिल मेहता व राजेश मदान अपूर्व फाउंडेशन चैरिटेबल ट्रस्ट टोहाना की ओर से किया गया।
कैंप में डॉ. शिव, डॉ. अशोक तनेजा, डॉ. लक्ष्मी सोनी और डॉ. करण मदान ने सेवाएं दी। इस दौरान शुगर, बीपी सहित अन्य टेस्ट फ्री किए गए और दवाइयां भी निशुल्क दी गईं।
समाजसेवी अनिल मेहता ने बताया कि हर जरूरतमंद को इसका फायदा मिले, यही उद्देश्य है। यह कैंप हर महीने लगाया जाता है। पहले बिटिया के जन्मदिन पर लगाया था, इस बार वाल्मीकि जयंती पर लगाया है।
आयोजक राजेश मदान ने कहा कि मेडिकल कैंपों में भीड़ आना चिंता का विषय है। खुशी उस दिन होगी जब कैंप में एक भी मरीज नहीं आएगा और देश में कोई बीमार नहीं होगा। स्वस्थ व्यक्ति ही परिवार और देश को आगे ले जा सकता है। कैंप में आई महिलाओं ने कहा कि उन्हें शुगर की दिक्कत थी, यहां फ्री जांच और दवा मिली, इससे काफी फायदा होगा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।