{"_id":"6a37d84add62549c1806fed4","slug":"27-kg-of-heroin-seized-in-amritsar-2026-06-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"अमृतसर में पकड़ी गई 27 किलो हेरोइन: बॉडर्र पार ड्रोन से भेजी थी खेप, विदेशी गैंगस्टर से जुड़े 3 आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अमृतसर में पकड़ी गई 27 किलो हेरोइन: बॉडर्र पार ड्रोन से भेजी थी खेप, विदेशी गैंगस्टर से जुड़े 3 आरोपी गिरफ्तार
संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर
Published by: शाहिल शर्मा
Updated Sun, 21 Jun 2026 05:57 PM IST
विज्ञापन
सार
अमृतसर में बॉर्डर पार से भेजी गई हेरोइन की खेप पकड़ी गई है। पकड़ी गई हेरोइन का वजन 27 किलोग्राम बताया जा रहा है। ड्रोन की ये खेप पाकिस्तान से ड्रोन के जरिए भेजी गई थी।
अमृतसर में हेरोइन और हथियार बरामद
- फोटो : संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
विस्तार
पंजाब में सीमा पार से संचालित तस्करी और गैंगस्टर नेटवर्क के खिलाफ सुरक्षा एजेंसियों ने लगातार दूसरी बड़ी कार्रवाई कर अपराधियों की कमर तोड़ने का प्रयास किया है। एक ओर अमृतसर में भारत-पाकिस्तान सीमा के पास ड्रोन के जरिए भेजी गई 27 किलो हेरोइन बरामद की गई। वहीं, दूसरी ओर विदेशी गैंगस्टरों से जुड़े एक मॉड्यूल का पर्दाफाश करते हुए तीन गुर्गों को हथियारों और कारतूसों सहित गिरफ्तार किया गया है।
सीमा पार से भेजी गई थी खेप
बीएसएफ और पंजाब पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में घरिंडा क्षेत्र के पास सर्च अभियान के दौरान 27 किलो हेरोइन बरामद हुई। जांच एजेंसियां यह पता लगाने में जुटी हैं कि सीमा पार से भेजी गई इस खेप को स्थानीय स्तर पर कौन प्राप्त करने वाला था और इसके तार किन तस्कर गिरोहों से जुड़े हैं।
विदेशी गैंगस्ट से जुड़े तीन आरोपी गिरफ्तार
इसी बीच स्टेट स्पेशल ऑपरेशन सेल (एसएसओसी) अमृतसर और काउंटर इंटेलिजेंस की संयुक्त टीम ने विदेशी गैंगस्टरों से जुड़े मॉड्यूल का भंडाफोड़ कर तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। उनके कब्जे से पिस्तौल और बड़ी मात्रा में कारतूस बरामद किए गए हैं। सुरक्षा एजेंसियों का मानना है कि नशे और हथियारों की तस्करी से मिलने वाली आर्थिक मदद का उपयोग संगठित अपराध और गैंगस्टर गतिविधियों को बढ़ावा देने में किया जाता है। लगातार हो रही इन कार्रवाइयों को पंजाब में सक्रिय तस्करी और गैंगस्टर नेटवर्क के खिलाफ बड़ी सफलता माना जा रहा है। जांच एजेंसियां दोनों मामलों के बीच संभावित कड़ियों की भी पड़ताल कर रही हैं।