{"_id":"6a37c33acef18645d909fdee","slug":"video-a-group-of-290-pilgrims-leaves-for-pakistan-2026-06-21","type":"video","status":"publish","title_hn":"अमृतसर: महाराजा रणजीत सिंह की बरसी में शामिल होने 290 श्रद्धालुओं का जत्था पाकिस्तान रवाना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अमृतसर: महाराजा रणजीत सिंह की बरसी में शामिल होने 290 श्रद्धालुओं का जत्था पाकिस्तान रवाना
शेर-ए-पंजाब महाराजा रणजीत सिंह की बरसी में शामिल होने और पाकिस्तान स्थित ऐतिहासिक सिख गुरुधामों के दर्शन करने के लिए शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी (एसजीपीसी) के प्रबंध अधीन 290 श्रद्धालुओं का जत्था रविवार को अटारी सीमा के रास्ते पाकिस्तान के लिए रवाना हुआ। श्रद्धालुओं में इस धार्मिक यात्रा को लेकर भारी उत्साह देखने को मिला। जत्था 10 दिनों की यात्रा के दौरान ननकाना साहिब, पंजा साहिब, सच्चा सौदा, करतारपुर साहिब, रोड़ी साहिब, गुरु रामदास जी के जन्म स्थान समेत कई ऐतिहासिक गुरुधामों के दर्शन करेगा और 30 जून को भारत लौटेगा।
रवाना होने से पहले श्रद्धालुओं ने इस यात्रा को अपने जीवन का सौभाग्य बताया। संगरूर निवासी सुरिंदरपाल सिंह सिदकी ने कहा कि पहली बार उन्हें पाकिस्तान जाने का वीजा मिला है और पहली बार गुरु नानक देव जी से जुड़े पवित्र स्थलों के दर्शन का अवसर प्राप्त हुआ है। उन्होंने कहा कि यह उनके लिए किसी आशीर्वाद से कम नहीं है।
महिला श्रद्धालु इंद्रपाल कौर ने बताया कि वीजा मिलने की सूचना के बाद उनकी खुशी का ठिकाना नहीं रहा। उन्होंने कहा कि वह पहली बार अपने गुरु के जन्म स्थानों और अन्य पवित्र स्थलों के दर्शन करने जा रही हैं। वहीं मोगा की कमलप्रीत कौर ने कहा कि उन्होंने कभी नहीं सोचा था कि उन्हें पाकिस्तान स्थित गुरुधामों के दर्शन का अवसर मिलेगा। वह अपने पति के साथ इस यात्रा में शामिल हुई हैं और महाराजा रणजीत सिंह की बरसी पर भी श्रद्धांजलि अर्पित करेंगी।
इस दौरान कई श्रद्धालुओं ने भारत और पाकिस्तान की सरकारों से करतारपुर कॉरिडोर को दोबारा खोलने की मांग की। उनका कहना था कि कॉरिडोर खुलने से बड़ी संख्या में श्रद्धालु आसानी से गुरु घरों के दर्शन कर सकेंगे। श्रद्धालुओं ने दोनों देशों के बीच भाईचारे और सौहार्द की भावना मजबूत होने की भी कामना की।
एसजीपीसी के मुख्य सचिव कुलवंत सिंह मन्नन ने बताया कि श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए सभी आवश्यक प्रबंध किए गए हैं। मेडिकल सहायता सहित पूरा स्टाफ जत्थे के साथ भेजा गया है, ताकि यात्रा के दौरान किसी भी श्रद्धालु को परेशानी का सामना न करना पड़े।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।