सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Amritsar News ›   2840 devotees go to Pakistan entry via Attari-Wagah border

आज 2840 भारतीय जाएंगे पाकिस्तान: इस बार नियम सख्त; अटारी-वाघा बॉर्डर से एंट्री, अकेली महिला को वीजा नहीं

संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर (पंजाब) Published by: Ankesh Kumar Updated Fri, 10 Apr 2026 03:39 AM IST
विज्ञापन
सार

आज सुबह 2840 भारतीय पाकिस्तान के लिए रवाना होंगे। सभी को अटारी-वाघा बॉर्डर के रास्ते पाकिस्तान भेजा जाएगा।  इस बार देशभर से 2840 श्रद्धालु यात्रा में शामिल होंगे।

2840 devotees go to Pakistan entry via Attari-Wagah border
अटारी-वाघा बॉर्डर पर तैनात बीएसएफ के जवान। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार

बैसाखी और खालसा साजना दिवस के अवसर पर पाकिस्तान जाने वाले सिख श्रद्धालुओं के जत्थे के लिए इस बार सख्त नियम लागू किए गए हैं। अब कोई भी श्रद्धालु अकेले यात्रा नहीं कर सकेगा बल्कि केवल परिवार या समूह के साथ ही दर्शन के लिए जा पाएगा। शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी ने यह फैसला सुरक्षा कारणों के चलते लिया है।

Trending Videos


एसजीपीसी के अनुसार शुक्रवार सुबह आठ बजे जत्था एसजीपीसी कार्यालय से रवाना होकर अटारी-वाघा सीमा के रास्ते पाकिस्तान में प्रवेश करेगा। इस बार देशभर से करीब 2840 श्रद्धालु यात्रा में शामिल होंगे। एसजीपीसी ने 1795 पासपोर्ट वीजा के लिए भेजे थे जिनमें से 1763 को वीजा मिला जबकि 32 आवेदन खारिज कर दिए गए। इसके अलावा दिल्ली से 409 और हरियाणा से 255 श्रद्धालुओं को भी वीजा जारी हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सर्बजीत कौर मामले के बाद सख्ती
एसजीपीसी ने बताया कि पिछले वर्ष एक महिला श्रद्धालु के पाकिस्तान में ही रुक जाने के मामले के बाद यह निर्णय लिया गया। अब किसी भी सिंगल पुरुष या महिला का वीजा आवेदन नहीं भेजा गया है जिससे कई श्रद्धालु इस बार यात्रा से वंचित रह गए।

पंजा साहिब में होगा मुख्य समागम
एसजीपीसी अध्यक्ष हरजिंदर सिंह धामी ने बताया कि श्रद्धालु सबसे पहले गुरुद्वारा श्री पंजा साहिब में माथा टेकेंगे जहां मुख्य समागम होगा। यात्रा 10 अप्रैल से 19 अप्रैल तक चलेगी। उन्होंने करतारपुर साहिब कॉरिडोर खोलने और पासपोर्ट व 20 डॉलर शुल्क खत्म करने की मांग दोहराई। सचिव बलविंदर सिंह काहलवां ने श्रद्धालुओं से समय पर पहुंचने और दस्तावेज साथ रखने की अपील की है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed