{"_id":"69d88b9ed461cca9ed00f6f8","slug":"video-amritsar-railway-police-apprehends-4-members-of-robbery-gang-2026-04-10","type":"video","status":"publish","title_hn":"अमृतसर रेलवे पुलिस ने लुटेरा गिरोह के 4 सदस्य किए काबू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अमृतसर रेलवे पुलिस ने लुटेरा गिरोह के 4 सदस्य किए काबू
अमृतसर में कानून-व्यवस्था को मजबूत करते हुए रेलवे जीआरपी और आरपीएफ की संयुक्त टीम ने बड़ी सफलता हासिल की है। रेलवे स्टेशन के पास भंडारी पुल के नीचे छापेमारी कर लूटपाट करने वाले एक खतरनाक गिरोह के 4 सदस्यों को गिरफ्तार किया गया है।
डीएसपी अमरविंदर सिंह ने बताया कि इलाके में संयुक्त चेकिंग के दौरान पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि कुछ संदिग्ध युवक हथियारों के साथ किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने की फिराक में हैं। इस पर तुरंत कार्रवाई करते हुए पुलिस टीमों ने दोनों ओर से घेराबंदी कर चारों आरोपियों को मौके पर ही काबू कर लिया।
गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान हरप्रीत सिंह, मनदीप कुमार, दिलबाग सिंह और आकाश के रूप में हुई है। इनमें से दो अमृतसर और दो गुरदासपुर के रहने वाले बताए जा रहे हैं।
तलाशी के दौरान पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 10 लूटे गए मोबाइल फोन और 2 तेजधार चाकू बरामद किए हैं।
प्रारंभिक पूछताछ में सामने आया है कि चारों आरोपी नशे के आदी हैं और अपनी लत पूरी करने के लिए लोगों को डराकर लूटपाट करते थे। इनमें से एक आरोपी के खिलाफ पहले भी आपराधिक मामले दर्ज हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।