Hindi News
›
Video
›
Punjab
›
Amritsar News
›
Sri Harmandir Sahib illuminated with rows of lamps on the Prakash Gurpurab of Guru Arjan Dev Ji.
{"_id":"69d8ad95afce8a524b0eb36e","slug":"video-sri-harmandir-sahib-illuminated-with-rows-of-lamps-on-the-prakash-gurpurab-of-guru-arjan-dev-ji-2026-04-10","type":"video","status":"publish","title_hn":"गुरु अर्जन देव जी के प्रकाश गुरुपर्व पर श्री हरमंदिर साहिब में सजी दीपमाला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गुरु अर्जन देव जी के प्रकाश गुरुपर्व पर श्री हरमंदिर साहिब में सजी दीपमाला
पांचवें सिख गुरु श्री गुरु अर्जन देव जी के प्रकाश गुरुपर्व के अवसर पर सच्चखंड हरिमंदिर साहिब में भक्ति, श्रद्धा और उत्साह का अद्भुत नजारा देखने को मिला। सुबह से ही देश-विदेश से आई संगतों का भारी जमावड़ा लगा रहा और श्रद्धालुओं ने गुरु घर में मत्था टेककर गुरबाणी कीर्तन का आनंद लिया।
पूरा दिन दरबार साहिब परिसर में भक्तिमय माहौल बना रहा। शाम के समय परिक्रमा में भव्य दीपमाला सजाई गई, जिससे पूरा परिसर रोशनी से जगमगा उठा। रहरास साहिब के पाठ के बाद आकाश में हुई अलौकिक आतिशबाजी ने संगतों को मंत्रमुग्ध कर दिया।
इस पावन अवसर पर श्रद्धालुओं ने गुरु अर्जन देव जी की शिक्षाओं को याद करते हुए नम्रता, सेवा और शांति का संदेश अपनाने का संकल्प लिया। संगतों का कहना था कि गुरु साहिब ने मानवता को सत्य, सब्र और सेवा का मार्ग दिखाया, जिस पर आज भी सिख समाज पूरी श्रद्धा के साथ चल रहा है।
श्रद्धालुओं ने समस्त सिख संगत को गुरुपर्व की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि इस पवित्र दिन दरबार साहिब में दर्शन करने से आत्मिक शांति और सुख की अनुभूति होती है। इस दौरान बाबा जुझार सिंह जी का जन्म दिवस भी मनाया गया, जिससे खुशी का माहौल और बढ़ गया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।