Hindi News
›
Video
›
Punjab
›
Amritsar News
›
Body of Married Woman Lies at Amritsar Civil Hospital for Six Days, Awaiting Arrest of Main Accused
{"_id":"69d8af6cf192279ffc01b148","slug":"video-body-of-married-woman-lies-at-amritsar-civil-hospital-for-six-days-awaiting-arrest-of-main-accused-2026-04-10","type":"video","status":"publish","title_hn":"अमृतसर के सिविल अस्पताल में छह दिन से पड़ी विवाहिता की लाश, मुख्य आरोपी की गिरफ्तारी का इंतजार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अमृतसर के सिविल अस्पताल में छह दिन से पड़ी विवाहिता की लाश, मुख्य आरोपी की गिरफ्तारी का इंतजार
अमृतसर में राजासांसी के गांव हर्षा छीना में संदिग्ध हालात में हुई एक महिला की मौत का मामला गंभीर होता जा रहा है। मृतका का शव पिछले छह दिनों से अजनाला सिविल अस्पताल में पड़ा है, जबकि परिवार ने पोस्टमार्टम करवाने से इनकार कर दिया है।
परिवार का आरोप है कि उनकी बेटी की मौत आत्महत्या नहीं बल्कि सुनियोजित हत्या है, जो ससुराल पक्ष ने की है। उनका कहना है कि घटना को कई दिन बीत जाने के बावजूद मुख्य आरोपी को गिरफ्तार नहीं किया गया, जिसके चलते उन्होंने साफ कर दिया है कि जब तक आरोपी पकड़ा नहीं जाता, तब तक पोस्टमार्टम और अंतिम संस्कार नहीं किया जाएगा।
गुस्साए परिजनों ने पुलिस प्रशासन को अल्टीमेटम देते हुए चेतावनी दी है कि यदि जल्द कार्रवाई नहीं हुई तो वे कल धरना प्रदर्शन करेंगे।
इस मामले में पुलिस पर लापरवाही के आरोप भी लगाए जा रहे हैं। हालांकि, पंजाब पुलिस का कहना है कि कार्रवाई जारी है। पुलिस के मुताबिक मृतका की सास और ननद को गिरफ्तार कर लिया गया है, जबकि मुख्य आरोपी पति अभी फरार है, जिसकी तलाश में लगातार छापेमारी की जा रही है।
पुलिस ने दावा किया है कि मामले की हर पहलू से जांच की जा रही है और बाकी आरोपियों को भी जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।