{"_id":"69d7d54e9d7fe7a2e4015a34","slug":"video-sp-chandauli-shop-goods-and-counters-must-be-kept-strictly-within-designated-limits-along-roadside-2026-04-09","type":"video","status":"publish","title_hn":"एसपी बोले- दुकानों का सामान और काउंटर सड़क किनारे निर्धारित की गई सीमा के भीतर ही रखें, VIDEO","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एसपी बोले- दुकानों का सामान और काउंटर सड़क किनारे निर्धारित की गई सीमा के भीतर ही रखें, VIDEO
नगर में सुरक्षा व्यवस्था को बेहतर बनाये रखने और और यातायात को सुगम बनाये रखने के लिए पुलिस अधीक्षक आकाश पटेल ने बृहस्पतिवार को मुगलसराय कोतवाली में व्यापारियों संग मीटिंग की। इस दौरान उन्होंने सड़क पर अतिक्रमण के लेकर अपना रूखा कड़ा रखते हुए चेताया कि नियमों का उलंघन करने वालों के विरूद्ध कड़ी कार्रवाई की जाएगी। बैठक के बाद उन्होंने मृतक दवा व्यवसायी रोहिताश पाल के घर जाकर परिवार वालों से मुलाकात का उन्हें ढांढस बंधाया और जल्द ही शूटरों की गिरफ्तार का भरोसा दिया।
कोतवाली में व्यापारियों से कहा कि दुकानदार दुकानों का सामान और काउंटर सड़क किनारे निर्धारित की गई ''''सीमा के भीतर ही रखे। उन्होंने चेतावनी दी कि नियमों का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध कठोर विधिक कार्यवाही की जाएगी। वहीं संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि यातायात में बाधा डालने वालेअतिक्रमण के खिलाफ निरंतर अभियान चलाएं। शहर को जाम की समस्या से स्थायी राहत दिलाने के लिए प्रभावी कदम उठाने के निर्देश दिए गए। इसके साथ ही उन्होंने व्यापारियों की सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए पुलिस को गश्त बढ़ाने और संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखने की हिदायत दी । इस मौके पर अपर पुलिस अधीक्षक सदर अनन्त चन्द्रशेखर, क्षेत्राधिकारी पीडीडीयू नगर अरूण कुमार सिंह अन्य अधिकारीगण और बड़ी संख्या में क्षेत्र के व्यापारी उपस्थित रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।