Hindi News
›
Video
›
Delhi NCR
›
Noida News
›
Farmers in Greater Noida to hold Mahapanchayat over demand for 4% land allocation gearing up for agitation
{"_id":"69d7868060f613a6e409e191","slug":"video-farmers-in-greater-noida-to-hold-mahapanchayat-over-demand-for-4-land-allocation-gearing-up-for-agitation-2026-04-09","type":"video","status":"publish","title_hn":"ग्रेटर नोएडा में 4 फीसदी भूखंड की मांग को लेकर किसान करेंगे महापंचायत, आंदोलन की तैयारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ग्रेटर नोएडा में 4 फीसदी भूखंड की मांग को लेकर किसान करेंगे महापंचायत, आंदोलन की तैयारी
नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 09 Apr 2026 04:29 PM IST
Link Copied
हाईकोर्ट के आदेश के बाद भी ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के द्वारा 44 गांवों के किसानों को 4 फीसदी भूखंड नहीं दिया है। इस मुद्दे को लेकर भारतीय किसान यूनियन अराजनैतिक के पदाधिकारी आंदोलन करेंगे। जब तक तीनों प्राधिकरण किसानों की मांगों को पूरा नहीं करेंगे आंदोलन चलता रहेगा। किसान आर पार की लड़ाई की तैयारी में है।
यूनियन के वरिष्ठ किसान नेता प्रकाश प्रधान ने कहा कि 44 गांवों के करीब बीस हजार से अधिक किसानों को 4 फीसदी आबादी भूखंड नहीं दिया गया है। जब तक उनको अधिकार नहीं मिलेगा जन संघर्ष निरंतर जारी रहेगा। अपने अधिकारों के लिए हर स्तर पर संघर्ष करने के लिए तैयार हैं, चाहे इसके लिए जेल जाना पड़े या प्राधिकरण के विरुद्ध कठोर कदम उठाने पड़ें। जरूरत पड़ने पर मुख्यमंत्री से मिलकर किसानों की पीडा से अवगत कराया जाएगा। किसी भी हालत में इस आंदोलन से पीछे नहीं हटेंगे। उन्होंने कहा कि 1 मई से 10 मई तक ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण पर समस्त क्षेत्र के किसानों की भागीदारी के साथ एक विशाल महापंचायत आयोजित की जाएगी। जिसकी तैयारियां शुरू कर दी है। महापंचायत में आंदोलन की आगे की रणनीति की घोषणा की जाएगी। अगर जरूरत पड़ी तो प्राधिकरण पर अनिश्चित कालीन धरना दिया जाएगा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।