फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Amritsar News ›   AAP protest in Amritsar Slogans raised outside BJP MP Tarun Chugh residence

अमृतसर में आप का प्रदर्शन: भाजपा सांसद तरुण चुघ के घर के बाहर लगाए नारे, भारी पुलिस बल तैनात

Tue, 01 Sep 2026 01:48 PM IST
Nivedita संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर
संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर Published by: Nivedita Updated Tue, 01 Sep 2026 01:48 PM IST
सार

हलका सेंट्रल के विधायक डॉ. अजय गुप्ता ने कहा कि 1984 के सिख विरोधी दंगों से जुड़े मामले में दोषी ठहराए गए सज्जन कुमार की मृत्यु पर भाजपा के तीन सांसदों का शोक सभा में पहुंचना कई सवाल खड़े करता है।

विज्ञापन
AAP protest in Amritsar Slogans raised outside BJP MP Tarun Chugh residence
अमृतसर में आप का प्रदर्शन - फोटो : संवाद

विस्तार

1984 सिख विरोधी दंगों के मामले के दोषी कांग्रेस नेता सज्जन कुमार की मृत्यु पर शोक व्यक्त करने गए भाजपा के तीन सांसदों पर रोष बढ़ता जा रहा है। आम आदमी पार्टी ने मंगलवार को हाथी गेट पर राज्यसभा सांसद तरुण चुघ के घर के बाहर रोष प्रदर्शन किया। 
विज्ञापन


प्रदर्शन को देखते हुए मौके पर भारी पुलिस बल तैनात किया गया। हलका सेंट्रल के विधायक डॉ. अजय गुप्ता ने कहा कि 1984 के सिख विरोधी दंगों से जुड़े मामले में दोषी ठहराए गए सज्जन कुमार की मृत्यु पर भाजपा के तीन सांसदों का शोक सभा में पहुंचना कई सवाल खड़े करता है। उन्होंने कहा कि सज्जन कुमार को सिखों के कत्लेआम से जुड़े मामले में दोषी ठहराया गया था और उन्हें उम्रकैद की सजा सुनाई गई थी। ऐसे में भाजपा नेताओं का उनकी मृत्यु पर शोक व्यक्त करने पहुंचना पार्टी के रुख पर सवाल खड़े करता है।
विज्ञापन




डॉ. गुप्ता ने भाजपा से सवाल किया कि पार्टी सिखों के साथ खड़ी है या उनके विरोध में। उन्होंने कहा कि जिन लोगों पर सिखों की हत्या और परिवारों को उजाड़ने के आरोप लगे हैं, उनके संबंध में भाजपा को अपना रुख स्पष्ट करना चाहिए। इस दौरान कैबिनेट मंत्री हरभजन सिंह ईटीओ और विधायक जीवनजोत कौर ने कहा कि समय-समय पर भाजपा का पंजाब विरोधी चेहरा सामने आता रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

लुधियाना में भाजपा दफ्तर का घेराव करने पहुंचे आप वर्करों ने तोड़े बैरिकेड 
1984 के सिख दंगों के दोषी सज्जन कुमार की अंतिम यात्रा में भाजपा के तीन सांसदों की मौजूदगी को लेकर पंजाब में सियासी पारा चढ़ गया है। इस मामले पर आप ने सूबे के लुधियाना, जालंधर, अमृतसर और बठिंडा में आक्रामक विरोध प्रदर्शन करते हुए भाजपा कार्यालयों को घेरने का प्रयास किया।

लुधियाना में आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने पुलिस की ओर से लगाए गए सुरक्षा घेरे को ध्वस्त कर दिया। इसके बाद प्रदर्शनकारी दाना मंडी स्थित भाजपा कार्यालय की ओर कूच करने लगे, जिन्हें रोकने के दौरान पुलिसकर्मियों और कार्यकर्ताओं के बीच तीखी बहस देखने को मिली। जब प्रदर्शनकारी दफ्तर के करीब पहुंचे, तो वहां मौजूद भाजपा कार्यकर्ता भी आमने-सामने आ गए। दोनों पक्षों के बीच जोरदार नारेबाजी और तनातनी का माहौल बन गया, हालांकि पुलिस ने समय रहते भाजपा कार्यकर्ताओं को परिसर के अंदर ही सीमित रखकर किसी बड़े टकराव को टाल दिया।



स्थिति की संवेदनशीलता को देखते हुए लुधियाना में पुलिस-प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद रहा। विरोध प्रदर्शन में स्थानीय विधायकों और पार्षदों की मौजूदगी की संभावना के चलते दाना मंडी स्थित भाजपा दफ्तर के आसपास भारी पुलिस बल तैनात किया गया। यातायात व्यवस्था को सुचारू रखने और शांति बनाए रखने के लिए पुलिस ने दफ्तर से आधे किलोमीटर दूर दोनों दिशाओं में मजबूत बैरिकेडिंग कर दी थी। 

प्रदर्शन के दौरान आम आदमी पार्टी के प्रमुख नेताओं ने कड़ा रुख अपनाते हुए कहा कि वर्ष 1984 का सिख नरसंहार पंजाब के लोगों और सिख समुदाय के सीने पर ऐसा घाव है जो कभी नहीं भर सकता। न्यायपालिका द्वारा गुनहगार ठहराए गए शख्स की अंतिम यात्रा में शामिल होकर भाजपा सांसदों ने जो रुख दिखाया है, उसने सिख समाज की संवेदनाओं पर नमक छिड़कने का काम किया है। इस कृत्य से भारतीय जनता पार्टी का सिख विरोधी चरित्र जनता के सामने पूरी तरह बेनकाब हो गया है।

दूसरी ओर, इस पूरे घटनाक्रम पर पलटवार करते हुए भाजपा के वरिष्ठ नेताओं ने कहा कि पंजाब में मौजूदा सरकार के केवल तीन महीने शेष बचे हैं, जिसके बाद राज्य की जनता इस शासन को सत्ता से बेदखल कर सबक सिखाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed