फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Amritsar News ›   Amritsar Police Four arrested with hawala money Glock pistol gangster Happy Jatt

अमृतसर पुलिस को सफलता: हवाला मनी और ग्लॉक पिस्तौल के साथ चार काबू, गैंगस्टर हैप्पी जट्ट के लिए करते हैं काम

Mon, 19 Oct 2026 10:57 AM IST
Nivedita संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर
संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर Published by: Nivedita Updated Mon, 19 Oct 2026 10:57 AM IST
सार

आरोपी बिना नंबर प्लेट की दो मोटरसाइकिलों पर ब्यास की तरफ से आ रहे थे। अमृतसर-तरनतारन टी-प्वाइंट स्थित हाईटेक नाके के पास पुलिस ने उन्हें रोककर तलाशी ली। इस दौरान उनके पास से 9 एमएम की ग्लॉक पिस्तौल, तीन कारतूस, एक मोबाइल फोन, मैगजीन और 1.05 लाख रुपये की हवाला राशि बरामद हुई।

विज्ञापन
Amritsar Police Four arrested with hawala money Glock pistol gangster Happy Jatt
arrested, arrest demo - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

अमृतसर जिला देहात पुलिस ने हवाला के 1.05 लाख रुपये, 9 एमएम की ग्लॉक पिस्तौल और तीन कारतूस के साथ चार लोगों को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक, आरोपी विदेश में बैठे गैंगस्टर हैप्पी जट्ट के लिए काम करते थे और पाकिस्तान में बैठे हैंडलर के संपर्क में थे। हैप्पी जट्ट मूल रूप से जंडियाला गुरु का रहने वाला है। आरोपियों के नाम रामपुरा गांव के गुरसेवक सिंह और मलकीत सिंह, बटाला रोड स्थित खुह कुंडियां वाला के साजन तथा नवां कोट गांव के युवराज सिंह है। 

पुलिस के अनुसार, आरोपी बिना नंबर प्लेट की दो मोटरसाइकिलों पर ब्यास की तरफ से आ रहे थे। अमृतसर-तरनतारन टी-प्वाइंट स्थित हाईटेक नाके के पास पुलिस ने उन्हें रोककर तलाशी ली। इस दौरान उनके पास से 9 एमएम की ग्लॉक पिस्तौल, तीन कारतूस, एक मोबाइल फोन, मैगजीन और 1.05 लाख रुपये की हवाला राशि बरामद हुई।
विज्ञापन


जंडियाला के डीएसपी बलजीत सिंह ने बताया कि शुरुआती जांच में पता चला है कि आरोपी हैप्पी जट्ट और पाकिस्तान में बैठे उसके हैंडलरों के कहने पर हथियार, नशीले पदार्थ और हवाला की रकम एक जगह से दूसरी जगह पहुंचाते थे। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ आर्म्स एक्ट की धारा 25(1-ए) के तहत केस दर्ज किया है। उन्होंने बताया कि  हथियार और कारतूस के स्रोत का पता लगाया जा रहा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed