{"_id":"6a26f1fc75128c441c09e47a","slug":"arms-smuggling-and-hawala-network-busted-four-including-afghan-national-arrested-amritsar-news-c-59-1-asr1003-118339-2026-06-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amritsar News: सभी केंद्र... \nहथियार तस्करी और हवाला नेटवर्क का भंडाफोड़, अफगानी नागरिक समेत चार गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amritsar News: सभी केंद्र... हथियार तस्करी और हवाला नेटवर्क का भंडाफोड़, अफगानी नागरिक समेत चार गिरफ्तार
संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर
Updated Mon, 08 Jun 2026 10:16 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
फोटो है।
आठ अत्याधुनिक पिस्तौल, सात कारतूस और एक्टिवा बरामद
सूखे मेवों के कारोबार की आड़ में चल रहा था हवाला नेटवर्क, चार दिन में दूसरा अफगानी तस्कर दबोचा
संवाद न्यूज एजेंसी
अमृतसर। जिला शहरी पुलिस ने अवैध हथियार तस्करी और हवाला नेटवर्क के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए एक अफगान नागरिक समेत चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इनके कब्जे से आठ अत्याधुनिक पिस्तौल, सात जिंदा कारतूस और एक एक्टिवा स्कूटर बरामद किया है।
गिरफ्तार आरोपियों की पहचान अफगानिस्तान निवासी और वर्तमान में पुणे में रह रहे इस्माइलखेल तौहीद, तरनतारन के गांव फतेहाबाद निवासी मंगजीत सिंह और शमशेर सिंह तथा अमृतसर के गांव रजाताल निवासी गुरलाल सिंह के रूप में हुई है। बरामद हथियारों में एक .30 बोर बेरेटा, चार 9 एमएम ग्लॉक और तीन अन्य .30 बोर पिस्तौल शामिल हैं।
पुलिस कमिश्नर गुरप्रीत सिंह भुल्लर ने बताया कि प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि आरोपी विदेश में बैठे एक तस्कर के संपर्क में थे। यह तस्कर गुप्त स्थानों के जरिए हथियारों की खेप पहुंचाता था। पुलिस को आशंका है कि बरामद हथियार आगे आपराधिक तत्वों तक पहुंचाए जाने थे।
विज्ञापन
गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने पहले मंगजीत सिंह और शमशेर सिंह को गिरफ्तार किया। इनके पास से तीन अवैध पिस्तौल और सात कारतूस बरामद हुए। जांच आगे बढ़ाने पर गुरलाल सिंह को गिरफ्तार किया गया जिसके कब्जे से तीन और पिस्तौल मिलीं। पूछताछ के दौरान उसकी निशानदेही पर दो अन्य पिस्तौल भी बरामद की गईं।
जांच में मिले सुरागों के आधार पर पुलिस ने इस्माइलखेल तौहीद को भी गिरफ्तार किया। पूछताछ में पता चला कि वह सूखे मेवों के कारोबार की आड़ में हवाला नेटवर्क संचालित कर रहा था और अवैध हथियार तस्करी से जुड़े वित्तीय लेन-देन में भूमिका निभा रहा था। पुलिस के अनुसार मंगजीत सिंह के खिलाफ पहले भी आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज है।
पुलिस ने अलग-अलग थानों में आर्म्स एक्ट की विभिन्न धाराओं के तहत दो मामले दर्ज किए हैं। नेटवर्क के अन्य सदस्यों, वित्तीय लेन-देन और विदेश में बैठे संचालकों तक पहुंचने के लिए जांच जारी है।
चार दिन में दूसरा अफगानी तस्कर गिरफ्तार
जिला शहरी पुलिस ने पिछले चार दिनों में दूसरे अफगानी तस्कर को गिरफ्तार किया है। इससे पहले पकड़े गए अफगानी तस्कर से हेरोइन, हथियार और पांच लाख रुपये की हवाला राशि बरामद हुई थी।

Trending Videos