{"_id":"6a26f33d6b75a66c5c0383eb","slug":"bloody-clash-over-wall-construction-two-brothers-injured-gurdaspur-news-c-69-1-spkl1011-103206-2026-06-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amritsar News: दीवार निर्माण के विवाद में खूनी झड़प, दो भाई घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amritsar News: दीवार निर्माण के विवाद में खूनी झड़प, दो भाई घायल
संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर
Updated Mon, 08 Jun 2026 10:22 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
गुरदासपुर। थाना सदर के अधीन आती नबीपुर काॅलोनी में दीवार निर्माण के विवाद में पड़ोसियों के बीच खूनी झड़प हो गई। एक पक्ष ने बाहर से आए कुछ युवकों के साथ मिलकर दूसरे के घर में घुसकर तेजधार हथियारों, तलवारों और ईंट-पत्थरों से हमला कर दिया। हमले में दो सगे भाई घायल हो गए।
हरपाल सिंह ने बताया कि वह अपने घर की पिछली तरफ दो कमरों के निर्माण के लिए लेबर लेकर आया था। इसी दौरान पड़ोसी उनके साथ गाली-गलौज करने लगे और काम रुकवा दिया। पड़ोसियों ने साजिश के तहत अपने चाचा-ताया के लड़कों और बाहर से करीब 6-7 अज्ञात युवकों को हथियारों के साथ बुलाया। हमलावरों ने उनके परिवार पर हमला कर दिया। हरपाल के भाई मनी सिंह ने बताया कि हमलावरों ने उसके सिर पर तलवार से वार किया जिससे उसे गंभीर चोटें आईं और टांके लगाने पड़े। उन्होंने आरोप लगाया कि हमलावरों ने घर में लगे सीसीटीवी कैमरे तोड़ दिए। महिलाओं और बच्चों के साथ मारपीट कर घर में रखा लोहे का सामान भी ले गए। मामले को लेकर थाना सदर के एसएचओ अमनदीप सिंह ने बताया कि दो पड़ोसी परिवारों के बीच निर्माण कार्य और साझा दीवार को लेकर विवाद है। दोनों पक्ष दीवार पर अपना-अपना हक जता रहे थे, जिसके चलते यह झगड़ा हुआ। मामले की जांच शुरू कर दी गई है।
Trending Videos