सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Amritsar News ›   Bhindi Saida Police Station grenade attack case six accused arrested two pistols recovered.

Amritsar: थाना भिंडी सैदा ग्रेनेड हमले के मामले में सफलता, छह आरोपी गिरफ्तार; दो पिस्ताैल बरामद

संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर (पंजाब) Published by: Nivedita Updated Mon, 13 Apr 2026 01:40 PM IST
विज्ञापन
सार

प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि यह पूरा मॉड्यूल पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी आईएसआई के समर्थन से संचालित हो रहा था। गिरफ्तार आरोपी विदेश में बैठे एक पाकिस्तानी हैंडलर के संपर्क में थे।

Bhindi Saida Police Station grenade attack case six accused arrested two pistols recovered.
आरोपियों से बरामद हथियार - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार

अमृतसर जिला देहात के थाना भिंडी सैदा पर 29-30 मार्च की दरमियानी रात हुए ग्रेनेड हमले के मामले में पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए छह आरोपियों को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई अमृतसर देहात पुलिस ने फरीदकोट पुलिस के साथ मिलकर की। गिरफ्तार आरोपियों के कब्जे से दो पिस्तौल भी बरामद की गई हैं।
Trending Videos


पुलिस जांच में सामने आया है कि यह पूरा मॉड्यूल पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी आईएसआई से समर्थित था। आरोपी विदेश में बैठे एक हैंडलर के संपर्क में थे, जो पंजाब में आतंकी गतिविधियों को निर्देशित कर रहा था। 
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रारंभिक जांच के मुताबिक, आरोपियों को पुलिस प्रतिष्ठानों को निशाना बनाने के लिए उकसाया गया था और इसके बदले उन्हें बड़ी रकम देने का लालच दिया गया था।

जांच में यह भी सामने आया कि घटना वाली रात आरोपियों ने पहले हैंड ग्रेनेड हासिल किए, इलाके की रेकी की और फिर थाना परिसर को निशाना बनाकर हमला किया। वारदात के बाद पुलिस ने तकनीकी इनपुट और खुफिया जानकारी के आधार पर आरोपियों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार किया।

मामले में संबंधित धाराओं के तहत विस्फोटक पदार्थ अधिनियम, गैरकानूनी गतिविधि रोकथाम अधिनियम (यूएपीए), भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) और आर्म्स एक्ट के तहत केस दर्ज किया गया है।

डीजीपी गौरव यादव ने बताया कि पूरे नेटवर्क की कड़ियों को जोड़ और इससे जुड़े अन्य लोगों की पहचान के लिए जांच जारी है। सुरक्षा एजेंसियां मॉड्यूल के आगे और पीछे के लिंक खंगाल रही हैं, ताकि पूरे नेटवर्क को निष्क्रिय किया जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed