सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Amritsar News ›   Bus overturns in horrific road accident; 35 passengers injured

Amritsar News: भीषण सड़क हादसे में अनियंत्रित होकर पलटी बस<bha>;</bha> 35 यात्री घायल

संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर Updated Wed, 08 Apr 2026 09:37 PM IST
विज्ञापन
Bus overturns in horrific road accident; 35 passengers injured
विज्ञापन
अनियंत्रित तेज रफ्तार बस ने डिवाइडर पार कर कार को लिया चपेट में
Trending Videos

संवाद न्यूज एजेंसी


गुरदासपुर। गुरदासपुर में एक निजी बस अनियंत्रित होकर पलट गई। बस में सवार करीब 35 यात्री घायल हो गए। मिली जानकारी के अनुसार यह हादसा अचानक ब्रेक लगाने से हुआ। स्थानीय लोगों और पुलिस की सहायता से घायलों को अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।
हादसा इतना जबरदस्त था कि बस के परखच्चे उड़ गए। वहीं, हादसा की सघन जांच के लिए पुलिस ने कार्रवाई शुरू कर दी है। बुधवार की शाम को गुरदासपुर अमृतसर नेशनल हाईवे पर बब्बरी सिविल अस्पताल के पास यह हादसा हुआ। बस की रफ्तार तेज थी जो अनियंत्रित होकर पलटी और फिर एक कार के ऊपर गिर गई। हादसा इतना भयानक था कि दोनों वाहनों के बुरी तरह से परखच्चे उड़ गये। हादसे में करीब 35 सवारियां घायल हो गईं, जिनमें से चार की हालत गंभीर बताई जा रही है। घायलों में महिलाएं और बच्चे भी शामिल हैं। घायलों को तुरंत निजी अस्पताल दाखिल करवाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

निजी कंपनी एबीटीसी की एक बस पठानकोट से अमृतसर जा रही थी। सवारियों के अनुसार बस की रफ्तार काफी तेज थी। कुछ सवारियों ने बताया कि बस चालक की ओर से बस को काफी तेज रफ्तार से लेकर जाया जा रहा था। इस दौरान बस बब्बरी बाईपास के पास पहुंची तो बस चालक ने अचानक ब्रेक लगाई तो चालक अपना संतुलन खो बैठा और बस बेकाबू होकर डिवाइडर पर चढ़ती हुई सड़क के दूसरी तरफ जा पलटी। इसी दौरान एक टोयोटा कार बस के नीचे आ गई। हादसे के दौरान चीख-पुकार मच गई। स्थानीय लोगों ने खून से लथपथ घायल सवारियों को मशक्कत के साथ बस से बाहर निकाला। हादसे के 15 मिनट के बाद पुलिस प्रशासन की ओर से क्रेन मंगवा कर बस को सीधा किया गया और हाईवे पर लगे जाम को खुलवाया गया।
हादसे के बाद बस चालक फरार बताया जा रहा है। बस के नीचे दबी कार में सिर्फ कार चालक ही था जिसे गंभीर चोटें आई हैं। सिविल अस्पताल में मौके पर अन्य डाॅक्टरों को भी बुलाया गया।
इमरजेंसी में घायलों का इलाज किया जा रहा है। मौके पर पहुंचे पुलिस अधिकारी तरजिंदर सिंह ने बताया कि बस काफी तेज रफ्तार से आ रही है। बब्बरी बाईपास के पास ब्रेक लगाने पर बेकाबू होकर बस दूसरी तरफ जा पलटी। इस हादसे की मुकम्मल जांच करके बनती कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed