{"_id":"69d77dbb77519927d4001ef1","slug":"video-devotees-gather-at-darbar-sahib-on-the-parkash-parv-of-guru-arjan-dev-ji-2026-04-09","type":"video","status":"publish","title_hn":"गुरु अर्जन देव जी के प्रकाश पर्व पर दरबार साहिब में जुटे श्रद्धालु","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गुरु अर्जन देव जी के प्रकाश पर्व पर दरबार साहिब में जुटे श्रद्धालु
अमृतसर स्थित सचखंड श्री दरबार साहिब में सिखों के पांचवें गुरु, गुरु अर्जन देव जी के पावन गुरुपर्व के अवसर पर आज बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने माथा टेककर आशीर्वाद प्राप्त किया। सुबह से ही दरबार साहिब में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ देखने को मिली और पूरा वातावरण भक्तिमय बना रहा।
गुरुपर्व के मौके पर दरबार साहिब के अंदर सुंदर जलौ साहिब सजाए गए, जिन्होंने आए हुए श्रद्धालुओं को आध्यात्मिक शांति का अनुभव कराया। श्रद्धालुओं ने माथा टेककर भगवान का धन्यवाद किया और अपनी मनोकामनाओं के लिए अरदास की।
इसके अलावा, बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने पवित्र सरोवर में स्नान कर गुरु घर की खुशियों का आनंद लिया। श्रद्धालुओं का कहना है कि गुरु अर्जन देव जी का गुरुपर्व उनके लिए बेहद महत्वपूर्ण है और वे हर साल यहां आकर माथा टेकते हैं।
शाम के समय दरबार साहिब में विशेष कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। रहिरास साहिब के पाठ के बाद दीपमाला और आतिशबाजी का मनमोहक दृश्य देखने को मिलेगा। इस अवसर पर पूरे परिसर को रोशनी से सजाया जाएगा, जो श्रद्धालुओं को आकर्षित करेगा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।