फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Amritsar News ›   Congress councilors stage a sit-in in Amritsar, demand resolution of issues.

Amritsar News: अमृतसर में कांग्रेसी पार्षदों ने दिया धरना, समस्याओं के समाधान की मांग

Tue, 29 Sep 2026 04:38 PM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर
संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर Updated Tue, 29 Sep 2026 04:38 PM IST
विज्ञापन
Congress councilors stage a sit-in in Amritsar, demand resolution of issues.
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

अमृतसर। रणजीत एवेन्यू नगर निगम कार्यालय में मंगलवार को कांग्रेसी पार्षदों ने धरना दिया। पार्षद विकास सोनी की अध्यक्षता में यह धरना शहर की बुनियादी समस्याओं और अफसरशाही के खिलाफ था। पार्षदों ने नगर निगम और सरकार पर लापरवाही का आरोप लगाया।

विकास सोनी ने कहा कि शहरवासियों को बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध कराना निगम और सरकार की जिम्मेदारी है। उन्होंने बताया कि अमृतसर में कूड़े, सीवरेज, गंदे पानी, बंद सड़क बत्तियों और टूटी सड़कों जैसी समस्याएं हैं। सोनी ने मेयर और निगम प्रशासन पर जनता की समस्याओं के समाधान में गंभीर न होने का आरोप लगाया। उन्होंने निगम के विभिन्न टेंडरों में घपले और अनियमितताओं के आरोपों की निष्पक्ष जांच की मांग की। सोनी ने कहा कि टेंडरों की शर्तें, कंपनियों को दिए काम और भुगतान का विवरण सार्वजनिक किया जाए। उन्होंने नगर निगम की अफसरशाही को चेतावनी देते कहा कि आम आदमी पार्टी की सरकार केवल तीन-चार महीने की मेहमान है। सोनी ने कहा कि कांग्रेस की सरकार आने पर अधिकारियों के पिछले कार्यकाल की जांच होगी। नगर निगम सहित विभिन्न विभागों के अधिकारियों से कार्यों और सरकारी धन के इस्तेमाल का ब्योरा लिया जाएगा। उन्होंने स्पष्ट किया कि भ्रष्टाचार या नियमों के उल्लंघन पर कानून के अनुसार जिम्मेदारी तय होगी। दोषी अधिकारियों को बख्शा नहीं जाएगा। सोनी ने कहा कि जब तक समस्याओं का समाधान और पारदर्शिता नहीं आती, कांग्रेस का संघर्ष जारी रहेगा। मौके पर पार्षद सतीश बल्लू, परमजीत चोपड़ा, सोनू पहलवान, सुरिंदर शिंदा, अमन वेरका, करण पुरी, सोनू दत्ती, गौरव खन्ना, केवल कुमार, यूनिस कुमार और महेश खन्ना भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed