{"_id":"6a2fd847b0e90ef3be09b1ee","slug":"controversial-viral-video-of-cm-bhagwant-mann-sri-akal-takht-jathedar-claim-aap-counter-attack-2026-06-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amritsar: श्री अकाल तख्त के जत्थेदार का दावा, सीएम भगवंत मान की विवादित वायरल वीडियो सही","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amritsar: श्री अकाल तख्त के जत्थेदार का दावा, सीएम भगवंत मान की विवादित वायरल वीडियो सही
संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर (पंजाब)
Published by: Nivedita
Updated Mon, 15 Jun 2026 04:18 PM IST
विज्ञापन
सार
श्री अकाल तख्त के जत्थेदार कुलदीप सिंह गड़गज्ज ने कहा कि वीडियो को दो फॉरेंसिक लैब से टेस्ट करवाया गया है। इनकी रिपोर्ट में कहा गया है कि यह वीडियो ना तो एडिट की गई है, न ही एआई से तैयार की गई है। यह वीडियो बिल्कुल सही है।
जत्थेदार कुलदीप सिंह गड़गज्ज
- फोटो : पीटीआई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
विस्तार
श्री अकाल तख्त के जत्थेदार कुलदीप सिंह गड़गज्ज ने ये दावा किया है कि मुख्यमंत्री भगवंत मान की कुछ समय पहले वायरल हुई वीडियो बिल्कुल सही हैं।
गड़गज्ज ने कहा कि वीडियो को दो फॉरेंसिक लैब से टेस्ट करवाया गया है। इनकी रिपोर्ट में कहा गया है कि यह वीडियो ना तो एडिट की गई है, न ही एआई से तैयार की गई है। यह वीडियो बिल्कुल सही है। वहीं आम आदमी पार्टी ने इन दावों को खारिज कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि श्री अकाल तख्त की ओर से बेअदबी कानून में संशोधन के लिए सरकार को समय दिया गया था, परंतु सरकार ने इसमें कोई संशोधन नहीं किया। जब तक बताए गए संशोधन नहीं होते, तब तक इस कानून को पंथ स्वीकार नहीं करेगा।
जत्थेदार सोमवार को बुद्धिजीवियों की बैठक को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि अगर कानून को बिना संशोधन लागू कर दिया जाता है तो यह सिख पंथ के लिए बहुत ही हानिकारक होगा। संशोधन के बिना कानून स्वीकार नहीं किया जाएगा।