Hindi News
›
Video
›
Punjab
›
Amritsar News
›
Conclusion of the Akhand Path Sahib in memory of Bhai Avtar Singh Khanda and Bhai Hardeep Singh Nijjar at Gurdwara Santokhsar Sahib.
{"_id":"6a2fb183c9a4de8f59067f35","slug":"video-conclusion-of-the-akhand-path-sahib-in-memory-of-bhai-avtar-singh-khanda-and-bhai-hardeep-singh-nijjar-at-gurdwara-santokhsar-sahib-2026-06-15","type":"video","status":"publish","title_hn":"गुरुद्वारा संतोखसर साहिब में भाई अवतार सिंह खांडा और भाई हरदीप सिंह निज्जर की याद में अखंड पाठ साहिब का भोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गुरुद्वारा संतोखसर साहिब में भाई अवतार सिंह खांडा और भाई हरदीप सिंह निज्जर की याद में अखंड पाठ साहिब का भोग
गुरुद्वारा संतोखसर साहिब में भाई अवतार सिंह खांडा और भाई हरदीप सिंह निज्जर की स्मृति में रखे गए श्री अखंड पाठ साहिब के भोग श्रद्धा और धार्मिक मर्यादा के साथ संपन्न हुए। इस अवसर पर बड़ी संख्या में संगत ने पहुंचकर दोनों सिख नेताओं को श्रद्धांजलि अर्पित की और उनके योगदान को याद किया।
समागम में सचखंड श्री हरिमंदिर साहिब के ग्रंथी ज्ञानी केवल सिंह, मुख्य अरदासिया ज्ञानी प्रेम सिंह, प्रबंधक गोरा सिंह तथा गुरुद्वारा संतोखसर साहिब के हेड ग्रंथी ज्ञानी आजादविंदर सिंह सहित कई धार्मिक एवं सामाजिक हस्तियां मौजूद रहीं। इसके अलावा बीबी चरणजीत कौर, शिरोमणि अकाली दल (अमृतसर) के अध्यक्ष सिमरनजीत सिंह मान, ईमान सिंह मान, हरपाल सिंह बलेर और बलविंदर सिंह काला समेत अनेक पंथक नेताओं ने भी कार्यक्रम में भाग लिया।
वक्ताओं ने अपने संबोधन में भाई अवतार सिंह खांडा और भाई हरदीप सिंह निज्जर के जीवन, संघर्ष और पंथक योगदान को याद करते हुए कहा कि दोनों ने सिख समुदाय के मुद्दों को उठाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। उन्होंने सिख कौम से एकजुट रहने, धार्मिक विरासत की रक्षा करने और युवाओं को सिख इतिहास से जोड़ने का आह्वान किया।
कार्यक्रम के दौरान गुरबाणी कीर्तन और कथा का आयोजन भी किया गया। अंत में दोनों नेताओं की स्मृति को नमन करते हुए सरबत के भले, पंथ की चढ़दी कला और विश्व शांति के लिए अरदास की गई। बड़ी संख्या में संगत ने श्रद्धापूर्वक उपस्थित होकर श्रद्धांजलि अर्पित की।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।