{"_id":"6a2c382f3f69bc2cea03ac4a","slug":"controversy-erupts-over-punjabi-singer-r-naits-new-music-video-reel-amritsar-news-c-74-1-spkl1022-116256-2026-06-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amritsar News: पंजाबी गायक आर नैत की नई म्यूजिक वीडियो रील पर गहराया विवाद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amritsar News: पंजाबी गायक आर नैत की नई म्यूजिक वीडियो रील पर गहराया विवाद
संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर
Updated Fri, 12 Jun 2026 10:17 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
धार्मिक भावनाएं आहत करने के आरोप में पुलिस में शिकायत दर्ज
संवाद न्यूज एजेंसी
लुधियाना। पंजाबी सिंगर आर नैत अपने नए गीत रील को लेकर कानूनी और सामाजिक विवादों में घिर गए हैं। हिंदू संगठन शिवसेना पंजाब ने गाने के दृश्यों पर कड़ा विरोध जताया है। संगठन का आरोप है कि वीडियो में सनातन धर्म के पवित्र प्रतीकों का आपत्तिजनक फिल्मांकन किया गया है।
संगठन ने लुधियाना के थाना डिवीजन नंबर 3 में लिखित शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस ने शिकायत की पुष्टि कर संबंधित वीडियो की तकनीकी जांच शुरू कर दी है। शिकायतकर्ताओं ने वीडियो के आपत्तिजनक दृश्यों को विशेष रूप से रेखांकित किया है। वीडियो में आर नैत संन्यासी के वेश में आधुनिक चश्मा लगाकर माला जपने का अभिनय करते दिखते हैं। उनके पीछे भगवाधारी लोग और एक व्यक्ति एप्पल का संगणक चलाता नजर आता है। नैत महिला के मोबाइल पर पवित्र माला रगड़ते हैं, जिसे पूजा पद्धति का उपहास माना जा रहा है। गाने के बोल भी संत परंपरा का मजाक उड़ाते प्रतीत होते हैं। बाद में गायक चमकीली जैकेट पहनकर उन्हीं भगवाधारी बुजुर्गों के साथ थिरकते दिखते हैं।
हिंदू संगठनों का आक्रोश
शिवसेना पंजाब के प्रदेश प्रधान वनीत दुआ ने इस फिल्मांकन पर तीखा आक्रोश व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि रुद्राक्ष और भगवा वस्त्र त्याग व तपस्या के प्रतीक हैं। केवल दर्शकों की संख्या और व्यावसायिक लाभ के लिए संत परंपरा को पाखंड या कारोबार दिखाना गलत है। संगठन ने कलाकारों से अभिव्यक्ति की आजादी का जिम्मेदारी से उपयोग करने को कहा। उन्होंने पुलिस से धार्मिक भावनाएं भड़काने की धाराओं के तहत मामला दर्ज करने की मांग की है।