सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Amritsar News ›   AAP Leader shot in Amritsar Firing Over Parking Dispute

अमृतसर में आप नेता पर फायरिंग: गाड़ी पार्किंग विवाद में चली गोलियां, सीसीटीवी फुटेज आई सामने

संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर (पंजाब) Published by: Nivedita Updated Thu, 28 May 2026 04:29 PM IST
विज्ञापन
सार

घटना की जानकारी मिलने पर दक्षिणी हलके से आम आदमी पार्टी के विधायक डॉ. इंदरबीर सिंह निज्जर भी अस्पताल पहुंचे और घायलों का हाल जाना। उन्होंने कहा कि मामले की जांच के बाद ही घटना के असली कारण स्पष्ट हो पाएंगे।

AAP Leader shot in Amritsar Firing Over Parking Dispute
जांच करते पुलिसकर्मी - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार

अमृतसर के कोट आत्मा राम इलाके में बुधवार को गाड़ी पार्किंग को लेकर हुआ विवाद खूनी झड़प में बदल गया। दोनों पक्षों के बीच हुई फायरिंग में आम आदमी पार्टी से जुड़े जयपाल सिंह और नरेंद्र सिंह घायल हो गए। घायलों को तुरंत अस्पताल में भर्ती करवाया गया, जहां उनका इलाज जारी है। घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल बन गया। फायरिंग की वारदात सीसीटीवी कैमरे में भी कैद हो गई है।




सूचना मिलते ही थाना बी डिवीजन पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। पुलिस के अनुसार करण और तजिंदर सिंह के बीच गाड़ी पार्किंग को लेकर कहासुनी हुई थी, जो बाद में हिंसक झड़प में बदल गई। दोनों पक्षों की ओर से गोलियां चलने की बात सामने आई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


घटना की जानकारी मिलने पर दक्षिणी हलके से आम आदमी पार्टी के विधायक डॉ. इंदरबीर सिंह निज्जर भी अस्पताल पहुंचे और घायलों का हाल जाना। उन्होंने कहा कि मामले की जांच के बाद ही घटना के असली कारण स्पष्ट हो पाएंगे। वहीं वार्ड नंबर 47 के काउंसलर वरपाल सिंह बब्बर ने दावा किया कि जयपाल सिंह पर जानलेवा हमला किया गया और उनके बेटे को भी निशाना बनाने की कोशिश हुई।
विज्ञापन
Trending Videos


पुलिस अधिकारियों का कहना है कि दोनों पक्षों के बयान दर्ज किए जा रहे हैं। एक पक्ष ने फायरिंग को सेल्फ डिफेंस बताया है। फिलहाल पुलिस सीसीटीवी फुटेज और अन्य साक्ष्यों के आधार पर जांच में जुटी हुई है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed