{"_id":"6a182e7e9d8a429cd50464b5","slug":"two-pilgrims-from-maharashtra-died-while-returning-from-badrinath-shrinagar-news-c-53-1-sdrn1038-123092-2026-05-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pauri News: बदरीनाथ से लौट रहे महाराष्ट्र के दो तीर्थयात्रियों की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pauri News: बदरीनाथ से लौट रहे महाराष्ट्र के दो तीर्थयात्रियों की मौत
संवाद न्यूज एजेंसी, पौड़ी
Updated Thu, 28 May 2026 05:31 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
देवप्रयाग। बदरीनाथ के दर्शन कर लौट रहे महाराष्ट्र के एक दल के दो तीर्थयात्रियों की देवप्रयाग के समीप मौत हो गई। एक व्यक्ति की अचानक तबीयत बिगड़ी जबकि दूसरी महिला ने वाहन में ही दम तोड़ दिया।
थाना प्रभारी प्रमोद बहुगुणा और सीएचसी बागी की प्रभारी डॉ. दिव्या ने बताया कि महाराष्ट्र के परभणी जिले से आया आठ लोगों का एक दल बदरीनाथ धाम के दर्शन कर लौट रहा था। यात्रा मार्ग पर मुल्यागांव के पास अचानक एक यात्री किशन नरहरी (42) पुत्र नरहरी निले निवासी ग्राम लोहीग्राम के सीने में तेज दर्द होने लगा। उन्हें सहयात्री 108 से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बागी देवप्रयाग लेकर पहुंचे लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। डॉ. दिव्या ने बताया कि मरीज को तुरंत सीपीआर दिया गया लेकिन उनकी जान नहीं बचाई जा सकी। इसके बाद उन्हीं के दल में शामिल एक महिला वाहन में बैठी थी। सभी सहयात्री अपनी गाड़ी की तरफ जा रहे थे कि देखा महिला हिल-डुल नहीं रही है। डॉक्टरों की टीम ने यात्री ज्ञानोवा सावंत (81) पत्नी सानाबो निवासी ग्राम उखली की जांच की तो वह मृत मिलीं। संवाद
Trending Videos