सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pauri News ›   Streetlights on Kala Road remain off for the second consecutive day.

Pauri News: दूसरे दिन भी काला रोड की स्ट्रीट लाइटें बंद

संवाद न्यूज एजेंसी, पौड़ी Updated Thu, 28 May 2026 05:13 PM IST
विज्ञापन
Streetlights on Kala Road remain off for the second consecutive day.
विज्ञापन
श्रीनगर। नगर निगम क्षेत्र के काला रोड पर बृहस्पतिवार को भी स्ट्रीट लाइटें बंद रहने से मार्ग पर अंधेरा पसरा रहा। लगातार दूसरे दिन स्ट्रीट लाइटें बंद रहने से स्थानीय लोगों, मॉर्निंग वॉक पर निकलने वालों और राहगीरों को परेशानी का सामना करना पड़ा। चारधाम यात्रा के चलते इन दिनों काला रोड पर सुबह से लोगों की आवाजाही बनी रहती है। गुरुद्वारा आने-जाने वाले श्रद्धालु भी इसी मार्ग का उपयोग करते हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि बुधवार को भी स्ट्रीट लाइटें बंद थीं और बृहस्पतिवार सुबह भी स्थिति जस की तस बनी रही। लोगों ने नगर निगम से जल्द स्ट्रीट लाइट व्यवस्था सुचारु कराने की मांग की है। वहीं नगर निगम के सहायक नगर आयुक्त रविराज सिंह बंगारी ने बताया कि टीम को मौके पर भेजने के निर्देश दे दिए गए हैं। जांच कर जल्द समस्या का समाधान कराया जाएगा। संवाद
Trending Videos
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed