{"_id":"6a18373caba40f767808fea3","slug":"chambers-will-be-built-every-10-meters-for-cleaning-drains-shrinagar-news-c-53-1-sri1002-123098-2026-05-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pauri News: नालों की सफाई के लिए हर 10 मीटर पर बनेंगे चैंबर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pauri News: नालों की सफाई के लिए हर 10 मीटर पर बनेंगे चैंबर
संवाद न्यूज एजेंसी, पौड़ी
Updated Thu, 28 May 2026 06:08 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
श्रीनगर। नगर निगम क्षेत्र में राष्ट्रीय राजमार्ग के किनारे बने नालों की सफाई को लेकर नगर निगम की ओर से सख्ती बरते जाने पर एनएच लोनिवि हरकत में आया है। अब इस समस्या के समाधान के लिए हर 10 मीटर पर चैंबर बनाए जाएंगे जिससे नगर निगम के सफाई कर्मी आसानी से इन नालों की सफाई कर सकेंगे।
बरसात के दौरान मलबा और गंदगी से भर जाने वाले इन नालों की सफाई करना सफाई कर्मचारियों के लिए बड़ी चुनौती है। पर्याप्त चैंबर नहीं होने के कारण सफाई कार्य प्रभावित होता है और जलभराव जैसी स्थिति भी पैदा हो जाती है। मेयर आरती भंडारी ने बताया कि राष्ट्रीय राजमार्ग विभाग को हर 10 मीटर की दूरी पर चैंबर बनाए जाने के निर्देश दिए गए हैं। इसके लिए विभाग की ओर से टेंडर भी जारी कर दिए गए हैं। उन्होंने बताया कि करीब 7 किलोमीटर के दायरे में हर 10 मीटर पर चैंबर बनाए जाएंगे जिससे नाले की सफाई आसानी से हो सकेगी। संवाद
Trending Videos