{"_id":"6a182c941188224aec0275a4","slug":"three-classes-have-many-subjects-only-one-teacher-pauri-news-c-51-1-pri1001-114494-2026-05-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pauri News: तीन कक्षाओं के विषय अनेक, शिक्षक केवल एक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pauri News: तीन कक्षाओं के विषय अनेक, शिक्षक केवल एक
संवाद न्यूज एजेंसी, पौड़ी
Updated Thu, 28 May 2026 05:22 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
एक साल से एकल अध्यापक के भरोसे चल रहा उच्च प्राथमिक विद्यालय पांग
पौड़ी। विकासखंड पाबौ के अंतर्गत राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय पांग बीते एक वर्ष से एकल अध्यापक के भरोसे संचालित हो रहा है। विद्यालय में शिक्षकों की कमी के चलते छात्र-छात्राओं की पढ़ाई प्रभावित हो रही है। अभिभावक अब अपने बच्चों की टीसी कटवाकर दूसरे विद्यालयों में भेजने को मजबूर हैं।
क्षेत्र पंचायत सदस्य धर्मवीर अजयपाल सिंह ने बताया कि विद्यालय में पांग, थापली और पुसोली गांवों के छात्र-छात्राएं आते हैं। इस शैक्षणिक सत्र की शुरुआत में विद्यालय में 16 छात्र थे लेकिन एक ही शिक्षक के भरोसे पढ़ाई होने के कारण दो छात्र अन्य विद्यालयों में चले गए और वर्तमान में छात्र संख्या घटकर 14 रह गई है।
शिक्षक सतवीर सिंह नेगी ने बताया कि उनकी ड्यूटी भवन गणना सहित अन्य कार्यों में लगाए जाने से अतिरिक्त परेशानियों का सामना करना पड़ता है। एक ही शिक्षक तीनों कक्षाओं का संचालन कर रहा है जिससे दिक्कत हो रही है। 6वीं में पांच, 7वीं में तीन और 8वीं में छह बच्चे अध्ययनरत हैं।
विज्ञापन
- जिले के जूनियर हाईस्कूलों में शिक्षकों के समायोजन की प्रक्रिया चल रही है। ग्रीष्मकालीन अवकाश के बाद विद्यालय में शिक्षकों की तैनाती कर पठन-पाठन व्यवस्था सुचारु की जाएगी। -अंशुल बिष्ट, जिला शिक्षा अधिकारी (प्रारंभिक) पौड़ी।

Trending Videos