सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pauri News ›   Prayers for peace and prosperity

Pauri News: अमन-चैन और खुशहाली की मांगी दुआ

संवाद न्यूज एजेंसी, पौड़ी Updated Thu, 28 May 2026 06:10 PM IST
विज्ञापन
Prayers for peace and prosperity
विज्ञापन
फोटो
Trending Videos

ईदगाह में अदा की गई नमाज



संवाद न्यूज एजेंसी

श्रीनगर। ईद-उल-अजहा के मौके पर श्रीनगर में अलकनंदा नदी के समीप स्थित ईदगाह में बृहस्पतिवार सुबह अकीदत और उत्साह के साथ नमाज अदा की गई। ईदगाह में दो बार नमाज अदा कराई गई। शहर इमाम मुफ्ती जुबेर और हाफिज रागिब ने नमाज अदा कराई। नमाज के बाद मुल्क में अमन, भाईचारे और खुशहाली की दुआ मांगी गई। लोगों ने एक-दूसरे को गले मिलकर ईद की मुबारकबाद दी।
ईद-उल-अजहा पर लोगों ने अपने घरों में कुर्बानी की रस्म भी अदा की। आयोजन शांतिपूर्ण संपन्न कराने में स्थानीय लोगों ने सक्रिय भूमिका निभाई। सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर पुलिस प्रशासन भी मुस्तैद रहा। कोतवाली निरीक्षक कुलदीप सिंह के नेतृत्व में पुलिस बल ईदगाह परिसर में तैनात रहा। इस अवसर पर जामिन अंसारी, हाजी हबीब, परवेज अहमद, हाजी वकील, शमीम अहमद, जावेद, जाहिद, अबू दर्दा, रिजवान, आकिल आबिद, अफजाल सहित कई लोगों ने व्यवस्थाओं को सफल बनाने में सहयोग दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed