सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Amritsar News ›   Class 12 Student Shot Dead in Amritsar

Amritsar: मेहसमपुरा में 12वीं के छात्र की गोली मारकर हत्या, खेलने गया था; परिजन पहले हादसा समझते रहे

संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर (पंजाब) Published by: Nivedita Updated Mon, 04 May 2026 09:37 AM IST
विज्ञापन
सार

अमरजोत सिंह रोजाना दोस्तों के साथ खेलने घर से बाहर चला जाता था। शनिवार शाम भी वह घर से खेलने के लिए निकला था। रात करीब आठ बजे लोगों ने परिवार को बताया कि घर के पास ही अमरजोत सिंह गिरा पड़ा है।

Class 12 Student Shot Dead in Amritsar
मृतक - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार

अमृतसर के थाना मेहता के अधीन आते गांव मेहसमपुरा में शनिवार रात कुछ लोगों ने 12वीं के छात्र की गोली मारकर हत्या कर दी। मृतक की पहचान अमरजोत सिंह के रूप में हुई है। पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।
Trending Videos


घटना के तुरंत बाद एसएसपी सोहेल मीर कासिम पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव का रविवार को पोस्टमार्टम करवाया। एसएसपी ने बताया कि इलाके में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही हैं। उन्होंने दावा किया कि आरोपियों का पता लगाकर जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


रिश्तेदारों ने बताया कि मेहसमपुरा निवासी सुखराज सिंह खेती करते हैं। उनका गांव में किसी के साथ वैर नहीं है। उनका बेटा अमरजोत सिंह रोजाना दोस्तों के साथ खेलने घर से बाहर चला जाता था। शनिवार शाम भी वह घर से खेलने के लिए निकला था। रात करीब आठ बजे लोगों ने परिवार को बताया कि घर के पास ही अमरजोत सिंह गिरा पड़ा है। परिवार के सदस्य वहां पहुंचे तो अमरजोत सिंह की पीठ से खून बह रहा था। परिवार पहले इसे हादसा ही समझता रहा, लेकिन उसके शरीर पर गोली के निशान देखकर मामला साफ हुआ। परिवार के सदस्य उसे अस्पताल ले गए, जहां डाॅक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed