{"_id":"69b16633b722df2ebb0aac1e","slug":"daughter-in-law-who-murdered-her-mother-in-law-in-amritsar-arrested-along-with-her-lover-2026-03-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Punjab: बहू निकली सास की कातिल, आशिक के साथ मिलकर रची हत्या की साजिश, बुजुर्ग को तड़पा-तड़पा कर मारा डाला","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
Punjab: बहू निकली सास की कातिल, आशिक के साथ मिलकर रची हत्या की साजिश, बुजुर्ग को तड़पा-तड़पा कर मारा डाला
संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर (पंजाब)
Published by: Ankesh Kumar
Updated Wed, 11 Mar 2026 06:25 PM IST
विज्ञापन
सार
पंजाब के अमृतसर में बुजुर्ग महिला की हत्या किसी और ने नहीं बल्कि उसकी बहू ने की थी। बहू ने अपने आशिक के साथ बुजुर्ग सास को बड़ी बेरहमी से मारा था। पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।
पुलिस हिरासत में आरोपी बहू और उसका आशिक।
- फोटो : संवाद
विज्ञापन
विस्तार
कमिश्नरेट पुलिस अमृतसर के थाना गेट हकीमा की टीम ने इंदिरा कॉलोनी, झब्बाल रोड स्थित घर में हुई बुजुर्ग महिला की हत्या को 24 घंटे में सुलझा लिया है। पुलिस ने इस मामले में मृतका की बहू और उसके प्रेमी को गिरफ्तार किया है। आरोपी बहू मिंटी शर्मा ने अपने आशिक दलवीर सिंह उर्फ लाडी के साथ मिलकर बुजुर्ग सास की बेरहमी से हत्या की थी।
Trending Videos
मृतका की पहचान कमलेश रानी (65) पत्नी ओम प्रकाश निवासी इंदिरा कॉलोनी के रूप में हुई थी। इस मामले की शिकायत मृतका की बहू मिंटी शर्मा ने ही दर्ज करवाई थी, जिसमें उसने अज्ञात लोगों पर हत्या का आरोप लगाया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
जांच के दौरान पुलिस को पता चला कि मिंटी शर्मा के इंदिरा कॉलोनी निवासी दलवीर सिंह उर्फ लाडी के साथ अवैध संबंध थे। मृतका कमलेश रानी इन संबंधों का विरोध करती थी, जिस कारण घर में अक्सर विवाद होता रहता था। इसी के चलते मिंटी शर्मा ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर सास कमलेश रानी की हत्या की साजिश रची।
पुलिस के मुताबिक 9 मार्च को परिवार के अन्य सदस्य शादी समारोह में दीनानगर गए हुए थे। इसी दौरान मिंटी ने दलवीर सिंह को एसी ठीक करने के बहाने घर बुलाया। इसके बाद दोनों ने मिलकर तकिये से गला घोंटकर कमलेश रानी को तड़पा-तड़पा कर मार डाला। बाद में पुलिस और घरवालों को उलझाने के लिए घर की अलमारी तोड़कर चोरी का नाटक रचा गया।
जांच के दौरान जुटाए गए सबूतों के आधार पर पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। मामले की आगे की जांच जारी है।
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
ब्रेकिंग अपडेट।
विज्ञापन
विज्ञापन