{"_id":"69b17864a828db0164063e5e","slug":"a-moving-bus-caught-fire-in-ranchi-a-major-accident-was-averted-police-are-investigating-ranchi-news-c-1-1-noi1475-4037981-2026-03-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jharkhand: चलती बस बनी आग का गोला, चालक की सूझबूझ से बची यात्रियों की जान, जांच में जुटी पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jharkhand: चलती बस बनी आग का गोला, चालक की सूझबूझ से बची यात्रियों की जान, जांच में जुटी पुलिस
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची
Published by: राँची ब्यूरो
Updated Wed, 11 Mar 2026 07:57 PM IST
विज्ञापन
सार
रांची के खरसीदाग इलाके में बुधवार शाम एक चलती बस में अचानक आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार बस के इंजन से धुआं उठता देख चालक ने तुरंत बस को सड़क किनारे रोक दिया और कंडक्टर की मदद से सभी यात्रियों को सुरक्षित नीचे उतार लिया।
रांची में चलती बस में लगी भीषण आग
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
विस्तार
राजधानी रांची में बुधवार की शाम एक चलती बस में अचानक आग लगने से इलाके में अफरा-तफरी मच गई। यह घटना शहर के खरसीदाग इलाके में हुई, जहां समय रहते यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाल लेने से एक बड़ा हादसा टल गया। हालांकि आग की चपेट में आने से बस पूरी तरह जलकर खाक हो गई।
इंजन से उठता दिखा धुआं
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार बस के इंजन से पहले धुआं उठता हुआ दिखाई दिया। स्थिति को भांपते हुए चालक ने तुरंत बस को सड़क किनारे रोक दिया। इसके बाद चालक और कंडक्टर ने तत्परता दिखाते हुए सभी यात्रियों को तुरंत बस से नीचे उतरने के लिए कहा। यात्रियों के उतरते ही कुछ ही मिनटों में आग ने विकराल रूप ले लिया और बस की लपटें तेजी से फैलने लगीं।
स्थानीय लोगों की मदद से सभी यात्री सुरक्षित
स्थानीय लोगों की मदद से सभी यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया, जिससे किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। हालांकि घटना के बाद कुछ समय के लिए इलाके में यातायात प्रभावित रहा और मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई।
दमकल की टीम ने पाया आग पर काबू
बस को खाली कराने के बाद आग तेजी से फैल गई और देखते ही देखते पूरा वाहन आग की चपेट में आ गया। स्थानीय लोगों ने पानी और अन्य साधनों से आग बुझाने की कोशिश की, लेकिन आग काफी तेज थी। सूचना मिलने पर दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची और काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। हालांकि तब तक बस पूरी तरह जलकर खाक हो चुकी थी।
शॉर्ट सर्किट या तकनीकी खराबी की आशंका
प्राथमिक जांच में आग लगने की वजह शॉर्ट सर्किट या इंजन में तकनीकी खराबी बताई जा रही है। पुलिस और परिवहन विभाग पूरे मामले की जांच में जुट गए हैं। प्रशासन के अनुसार बस के कागजात और उसकी तकनीकी स्थिति की भी जांच की जाएगी। फिलहाल इस घटना में किसी भी यात्री के घायल होने की सूचना नहीं है। सभी यात्रियों के सुरक्षित होने से प्रशासन और लोगों ने राहत की सांस ली है।
Trending Videos