सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jharkhand ›   koderma policer officer bribery arrest case 2026

Jharkhand: साख पर सवाल, कोडरमा पुलिस अफसर रिश्वत लेते गिरफ्तार, ACB ने की कार्रवाई

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोडरमा Published by: राँची ब्यूरो Updated Thu, 12 Mar 2026 07:50 PM IST
विज्ञापन
सार

कोडरमा जिले के चंदवारा थाना में तैनात पुलिस पदाधिकारी पवन कुमार राम को भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो ने रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया। शिकायत के आधार पर एसीबी ने ट्रैप ऑपरेशन किया, जिसमें मजिस्ट्रेट और सरकारी गवाहों की मौजूदगी में आरोपी को 15 हजार रुपये लेते हुए पकड़ा गया।

koderma policer officer bribery arrest case 2026
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) ने कोडरमा जिले में बड़ी कार्रवाई करते हुए चंदवारा थाना में तैनात पुलिस पदाधिकारी पवन कुमार राम को रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया। यह कार्रवाई गुरुवार को मजिस्ट्रेट और सरकारी गवाहों की मौजूदगी में की गई। मिली जानकारी के अनुसार चंदवारा थाना क्षेत्र के चिलोडीह निवासी 39 वर्षीय प्रेमचन्द्र नायक ने एसीबी हजारीबाग में शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत में उन्होंने बताया कि उनके मित्र पियूष कुमार पाण्डेय के खिलाफ दर्ज एक मामले को कमजोर करने और उसमें लगी कुछ धाराओं को हटाने के बदले पुलिस पदाधिकारी पवन कुमार राम ने एक लाख रुपये की रिश्वत मांग थी। साथ ही आरोपी ने कहा कि पैसे देने पर उनके मित्र को गिरफ्तार नहीं किया जाएगा।
Trending Videos


जांच और सत्यापन

शिकायत मिलने के बाद एसीबी टीम ने मामले की प्रारंभिक जांच और सत्यापन किया। जांच में शिकायत सही पाई गई और यह भी सामने आया कि आरोपी ने रिश्वत की पहली किस्त के रूप में 15 हजार रुपये लेने की बात कही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


जाल बिछाकर गिरफ्तारी

एसीबी हजारीबाग में 11 मार्च 2026 को औपचारिक रूप से केस दर्ज किया गया। योजना के तहत 12 मार्च 2026 को एसीबी की ट्रैप टीम ने जाल बिछाया और मजिस्ट्रेट व सरकारी गवाहों की मौजूदगी में पवन कुमार राम को 15 हजार रुपये रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ पकड़ लिया।

कानूनी कार्रवाई और संदेश

गिरफ्तारी के बाद एसीबी टीम आरोपी पुलिस पदाधिकारी से पूछताछ कर रही है और आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है। इस कार्रवाई के बाद क्षेत्र में भ्रष्टाचार के खिलाफ सख्त संदेश गया है और लोग इस घटना पर चर्चा कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed