{"_id":"69b166b51cf1aed8860003b3","slug":"bihar-sheikhpura-minor-girl-exploitation-video-viral-munger-news-c-1-1-noi1473-4037282-2026-03-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar: बिहार में रिश्तों का कत्ल! चाचा ने भतीजी के साथ किया दुष्कर्म, वीडियो बनाकर दो साल तक करता रहा ब्लैकमेल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar: बिहार में रिश्तों का कत्ल! चाचा ने भतीजी के साथ किया दुष्कर्म, वीडियो बनाकर दो साल तक करता रहा ब्लैकमेल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला,शेखपुरा
Published by: मुंगेर ब्यूरो
Updated Wed, 11 Mar 2026 07:10 PM IST
विज्ञापन
सार
बिहार के शेखपुरा जिले से रिश्तों को शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है। यहां एक व्यक्ति पर अपनी ही नाबालिग भतीजी के साथ गलत काम करने और उसका वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया, पीड़िता की शिकायत पर महिला थाना की पुलिस जांच शुरू कर दी है।
महिला थाना में शिकायत दर्ज
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
विस्तार
बिहार के शेखपुरा जिले से रिश्तों को शर्मसार करने वाली एक सनसनीखेज घटना सामने आई है। यहां एक कलयुगी चाचा ने अपनी ही नाबालिग भतीजी के साथ रेप किया और इस दौरान उसका वीडियो भी बना लिया। आरोप है कि आरोपी ने इस वीडियो के जरिए दो साल तक पीड़िता को ब्लैकमेल कर उसका यौन शोषण किया। बाद में शादी के बाद जब युवती ने संबंध बनाने से इनकार किया तो आरोपी ने वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। इस मामले में पीड़िता ने महिला थाना में शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस ने घटना की पुष्टि करते हुए पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है और आरोपी की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी कर रही है।
चेवाड़ा थाना क्षेत्र का है मामला
दरअसल यह मामला चेवाड़ा थाना क्षेत्र के एक गांव का बताया जा रहा है। जानकारी के अनुसार दो साल पहले 16 साल की नाबालिग भतीजी के साथ आरोपी चाचा ने रेप किया था। उस समय उसने मोबाइल फोन से पूरी घटना का वीडियो भी बना लिया था। इसके बाद उसी वीडियो के आधार पर वह पीड़िता को ब्लैकमेल करता रहा और करीब दो साल तक उसका यौन शोषण करता रहा।
हद तो तब हो गई जब युवती की शादी के बाद उसने संबंध बनाने से मना कर दिया। इसके बाद आरोपी ने वह वीडियो युवती के पति को भेज दिया। वीडियो देखने के बाद पति ने युवती के साथ मारपीट की और शादी का रिश्ता तोड़कर उसे मायके भेज दिया। इसके बाद पीड़िता ने अपने परिवार के साथ महिला थाना पहुंचकर कथित चाचा प्रेम कुमार उर्फ पुरुषोतम पासवान के खिलाफ मामला दर्ज कराया है।
दो साल पहले चाचा ने किया था रेप
पुलिस के समक्ष दिए गए बयान में पीड़िता ने बताया कि दो साल पहले जब उसके घर वाले बाहर गए हुए थे, उसी दौरान गोतिया में लगने वाले चाचा घर में घुस आए और उसके साथ रेप किया। पीड़िता ने आरोप लगाया कि आरोपी ने उस दौरान रेप का वीडियो भी बना लिया था। इसके बाद वह लगातार वीडियो वायरल करने की धमकी देकर कई बार जबरन शारीरिक संबंध बनाता रहा।
पीड़िता ने बताया कि फरवरी महीने में उसकी शादी बाढ़ में हुई थी। शादी के बाद भी आरोपी चाचा उस पर संबंध बनाए रखने का दबाव डाल रहा था, लेकिन जब उसने मना किया तो आरोपी ने वही वीडियो उसके पति को भेज दिया। वीडियो देखने के बाद पति और ससुराल वालों ने पीड़िता की जमकर पिटाई की और शादी का रिश्ता तोड़कर उसे मायके भेज दिया। इसके बाद परिवार के सहयोग से पीड़िता महिला थाना पहुंची और आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कराया।
गांव में भारी आक्रोश
मुकदमा दर्ज होने के बाद इस घृणित घटना की जानकारी गांव के लोगों को मिली। घटना की जानकारी मिलते ही गांव में भारी आक्रोश फैल गया है। बताया जा रहा है कि जब आरोपी के परिवार वालों को इस घटना की जानकारी मिली तो घर के सभी पुरुष सदस्य घर छोड़कर फरार हो गए। वहीं आरोपी भी वीडियो वायरल करने के बाद से ही फरार चल रहा है। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए महिला थाना की पुलिस दो बार गांव में छापेमारी कर चुकी है।
पुलिस ने शुरू की जांच, आरोपी की तलाश जारी
महिला थानाध्यक्ष अनामिका कुमारी ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि यह मामला चेवाड़ा थाना क्षेत्र के एक गांव का है। उन्होंने कहा कि पीड़िता का मेडिकल जांच करा लिया गया है। वहीं आरोपी चाचा की गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है। हालांकि वीडियो वायरल होने के बाद से आरोपी फरार हो गया है।थानाध्यक्ष ने बताया कि पीड़िता का कोर्ट में बयान भी दर्ज कराया जा रहा है। उन्होंने कहा कि जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर स्पीडी ट्रायल के माध्यम से कोर्ट से कड़ी सजा दिलाने की कार्रवाई की जाएगी।
Trending Videos