सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar news : groom held hostage, bride refused to marry him second marriage

Bihar News: वरमाला के वक्त खुला सच! दूल्हा बना बंधक, दुल्हन ने शादी से किया चौंकाने वाला इंकार; जानें क्यों

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दरभंगा Published by: दरभंगा ब्यूरो Updated Fri, 13 Mar 2026 06:15 AM IST
विज्ञापन
सार

दरभंगा के सिंहवाड़ा थाना क्षेत्र के कलिगांव में एक शादी के दौरान विवाद खड़ा हो गया। दूल्हा सुरेंद्र कुमार बैंड बाजा और बारात लेकर दुल्हन के घर पहुँचा। हिन्दू रीति-रिवाज के अनुसार द्वार पूजाई और वरमाला के लिए मंच तैयार किया गया।

Bihar news : groom held hostage, bride refused to marry him second marriage
वरमाला के मंच पर बैठा दूल्हा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

कलिगांव में एक शादी के दौरान बड़ी घटना सामने आई। बैंड बाजा और बारात लेकर आए दूल्हे से ठीक वरमाला के समय दुल्हन ने शादी करने से इंकार कर दिया। जानकारी मिलने के बाद दुल्हन वालों ने दूल्हा और उसके परिवार को बंधक बना लिया। दुल्हन वालों का कहना है कि दहेज में दिए गए समान और पैसे वापस किए जाएँ। इस मामले को सुलझाने के लिए गुरुवार को पंचायत भी बुलाई गई।
Trending Videos


दूल्हे की दूसरी शादी का खुलासा

बताया गया कि मोरो थाना क्षेत्र निवासी शिवमंगल राम के बेटे सुरेंद्र कुमार की शादी सिंहवाड़ा थाना क्षेत्र के कलिगांव में होनी थी। शादी के समय यह पता चला कि सुरेंद्र कुमार की यह दूसरी शादी थी। इस बात की जानकारी मिलने पर दुल्हन ने वरमाला के समय शादी से साफ इंकार कर दिया। दूल्हा सुरेंद्र कुमार 11 मार्च को बैंड बाजा और बारात लेकर दुल्हन के घर पहुँचा। हिन्दू रीति-रिवाज के अनुसार द्वार पूजाई की रस्म पूरी हुई और दूल्हे को वरमाला के लिए मंच पर बैठाया गया। दुल्हन को भी वरमाला के लिए बुलाया गया था, लेकिन दूल्हे की दूसरी शादी की जानकारी मिलने के बाद दुल्हन ने शादी से मना कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


पढ़ें: पटना में गैस संकट गहराया: सिलेंडर नहीं मिलने पर लोगों ने NH-98 किया जाम, कहा- चूल्हा जलाना मुश्किल हो गया है

पंडाल में हंगामा

दुल्हन के इंकार के बाद पंडाल में हंगामा मच गया। दुल्हन वालों ने दूल्हा और उसके परिवार के लोगों को बंधक बना लिया। वहीं, उन्होंने शादी में दिए गए दहेज का सामान और पैसा वापस करने की मांग भी कर दी। गुरुवार को इस मामले को सुलझाने के लिए पंचायत बुलाई गई। दुल्हन वाले दहेज में दिया गया सारा सामान और पैसे वापस करने पर अड़े हुए हैं। बंधक बने दूल्हा सुरेंद्र कुमार ने कहा कि यह उनकी दूसरी शादी थी और इसके बारे में दुल्हन वालों को जानकारी नहीं थी। वरमाला के समय यह जानकारी सामने आई तो लोगों ने हमें और हमारे परिवार को बंधक बना लिया और दहेज में दिया गया सामान वापस करने की मांग की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed