सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Patna News ›   Bihar News: What is the real age of CM Nitish Kumar's son Nishant Kumar? Bihar Politics

Nishant Kumar: सीएम नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार की असली उम्र क्या है? कहीं 49 तो कहीं 45 चल रहा, जनिए सच

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: Aditya Anand Updated Fri, 13 Mar 2026 12:49 PM IST
विज्ञापन
सार

Bihar News: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार की उम्र को लेकर स्पष्टीकरण आ गया है। पार्टी और परिजनों ने सही उम्र बता दिया। सभी लोगों से इसे ही सही मानने की अपील की। यह भी कहा कि निशांत कि वास्तविक उम्र यही है। यही जन्मतिथि आधार कार्ड पर भी दर्ज है। आइये जानते हैं पूरा मामला...

Bihar News: What is the real age of CM Nitish Kumar's son Nishant Kumar? Bihar Politics
बेटे निशांत कुमार के साथ बिहार के सीएम नीतीश कुमार - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने जब से राज्यसभा जाने की घोषणा की है, तब से सोशल मीडिया पर लोग निशांत की उम्र को लेकर सवाल पूछ रहे हैं। कई जगह उनकी जन्मतिथि अलग अलग चल रही है। कहीं उनके जन्म का साल 1975 तो कहीं 1980 चल रहा है। कुछ लोग उनकी उम्र 45 साल तो कुछ 49 साल चला रहे हैं। लेकिन, निशांत कुमार के परिजनों और जनता दल यूनाईटेड से सारी बातें स्पष्ट कर दी है। परिजनों के अनुसार, निशांत कुमार की जन्मतिथि 20 जुलाई, 1981 है। यही उनके आधार पर भी दर्ज है।

Trending Videos


निशांत की उम्र को लेकर सारी बातें स्पष्ट हो गई
हालांकि, नीतीश कुमार के करीबी मित्र उदयकांत की किताब 'अंतरंग दोस्तों की नजर से- नीतीश कुमार' के मुताबिक निशांत की जन्मतिथि 20 जुलाई 1980 है। इसे कई लोगों ने सही माना। अब आज निशांत की उम्र को लेकर सारी बातें स्पष्ट हो गई। उनकी उम्र 44 साल है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

Nishant Kumar: जदयू में शामिल हुए निशांत कुमार, सदस्यता ग्रहण के बाद बिहार की जनता को क्या मैसेज दिया?

कांग्रेस ने उम्र मामले पर क्या सवाल उठाया था?
दो दिन पहले ही कांग्रेस के प्रवक्ता असित नाथ तिवारी ने इस मामले को उठाया था। उन्होंने सोशल मीडिया पर लिखा था कि मैं पूरे दावे और पूरी जिम्मेदारी के साथ कह रहा हूं कि निशांत कुमार के बारे में मीडिया लगातार दो गलत सूचनाओं दे रही है। पहली ये कि वो इंजीनियर हैं और दूसरी ये कि उनका जन्म 1975 में हुआ। सच यह है कि बीआईटी, मेसरा में इंजीनियरिंग की पढ़ाई कर रहे निशांत कुमार ने आखिरी साल में पढ़ाई छोड़ दी थी और, वो इंजीनियरिंग की पढ़ाई पूरी नहीं कर पाए थे। दूसरा सच यह है कि निशांत का जन्म 1975 में नहीं हुआ 1980 में हुआ है। सक्रिय राजनीति में उनका स्वागत है। लेकिन, स्वागत करने के लिए जबरदस्ती ना तो महान बनाने की ज़रूरत है और ना ही इंजीनियर बनाने की ज़रूरत। इसके लिए निशांत का एक सरल व्यक्ति होना ही काफी है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed