सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Patna News ›   samastipur bihar police investigation after dead body found without head in samastipur bihar news

Bihar News: किसका सिर ढूंढ़ रही बिहार पुलिस? जमीन में गर्दन से नीचे का पूरा हिस्सा देखते ही डर गए लोग

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, समस्तीपुर Published by: Aditya Anand Updated Fri, 13 Mar 2026 02:40 PM IST
विज्ञापन
सार

Bihar News : शरीर का बाकी हिस्सा जमीन में गाड़ा हुआ मिला, सिर गायब है। बिहार पुलिस सिर की तलाश कर रही है। पहचान छिपाने के लिए हत्यारे सिर ले गए हैं। दूर-दूर तक खोजबीन चल रही है, साथ ही शव की पहचान का प्रयास किया जा रहा है।

samastipur bihar police investigation after dead body found without head in samastipur bihar news
जांच में जुटी पुलिस। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

समस्तीपुर के मुफस्सिल थाना क्षेत्र के छतौना पंचायत में मंगलवार से लापता युवक का शव खेत में गाड़ा हुआ मिला। शुक्रवार दोपहर लोगों के बीच शव मिलने की खबर से हड़कंप मच गया। आसपास के लोगों की भीड़ लग गई। इधर, सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच में जुट गई। पुलिस जाचं में पता चला कि शव का सिर धड़ से अलग था। आशंका है कि हत्या के बाद आरोपियों ने पहचान छिपाने के लिए सिर काटकर शव को खेत में गड्ढा खोदकर दबा दिया। घटना के बाद लोगों में दहशत है। उनका कहना है कि अपराधियों ने निर्मम तरीके से हत्या की वारदात को अंजाम दिया है। पुलिस इस मामले को गंभीरता से ले और हत्यारों की गिरफ्तारी करे। 
Trending Videos


पुलिस खोज रही है सिर 
मृतक की पहचान छतौना पंचायत के भुसारी गांव निवासी सुधांशु कुमार उर्फ शर्मा जी के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि वह मंगलवार से लापता था। शुक्रवार को ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और खेत में खुदाई कर शव बरामद किया। पुलिस को शव तो मिल गया, लेकिन कई घंटे की तलाश के बाद भी मृतक का सिर बरामद नहीं हो सका। मामले की गंभीरता को देखते हुए एफएसएल (फॉरेंसिक साइंस लैब) की टीम को बुलाया गया है, जो घटनास्थल पर साक्ष्य जुटाने में लगी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

Nishant Kumar: सीएम नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार की असली उम्र क्या है? कहीं 49 तो कहीं 45 चल रहा, जनिए सच

हत्या का मामला भी दर्ज था
प्राथमिक जांच में हत्या के पीछे गांव के ही कुछ लोगों की संलिप्तता की आशंका जताई जा रही है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है। बताया जा रहा है कि मृतक के खिलाफ पहले से भी हत्या का एक मामला दर्ज था। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। एफएसएल की टीम साक्ष्य जुटा रही है। सिर की तलाश जा रही है। आसपास के थानों की भी मदद ली जा रही है। मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed