{"_id":"69b2f218dd4268fae80f34e0","slug":"meeting-at-samrat-s-residence-before-rajya-sabha-elections-2026-nda-party-patna-bihar-news-2026-03-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar News : राज्यसभा चुनाव से पहले सम्राट के आवास पर बड़ी बैठक, कहा- एनडीए की जीत पक्की","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar News : राज्यसभा चुनाव से पहले सम्राट के आवास पर बड़ी बैठक, कहा- एनडीए की जीत पक्की
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, पटना
Published by: Krishan Ballabh Narayan
Updated Thu, 12 Mar 2026 10:34 PM IST
विज्ञापन
सार
Bihar : राज्यसभा चुनाव के लिए एनडीए और महागठबंधन दोनों अपनी ताकत झोंक रहे हैं। दो दिन पहले तेजस्वी यादव ने महागठबंधन के नेताओं के साथ बैठक की थी। कल एआईएमआईएम के प्रदेश अध्यक्ष से तेजस्वी ने मुलाक़ात की। आज सम्राट चौधरी ने अपने आवास पर बड़ी बैठक की।
उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
विस्तार
राज्यसभा चुनाव को लेकर उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के आवास पर एक बड़ी बैठक आयोजित की गई। बैठक समाप्त होने के बाद जब सभी विधायक बाहर निकले। सभी ने कहा कि राज्यसभा चुनाव में एनडीए की जीत पक्की है। चिंता करने की कोई जरुरुत नहीं है। ऐसा लगता है कि एनडीए विपक्ष के खेमे में बड़ी सेंधमारी करने वाला है। इस बैठक में भारतीय जनता पार्टी, जनता दल यूनाइटेड और लोजपा राम विलास के साथ-साथ अन्य घटक भी शामिल हुए।
Trending Videos
यह खबर भी पढ़ें-Bihar : 'गैस नहीं है, डिप्टी सीएम के आदमी आए तो बचे चार सिलेंडर ले गए'- LPG एजेंसी ने दिया चौंकाने वाला जवाब
विज्ञापन
विज्ञापन
इस संबंध में जदयू के प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाहा ने बताया कि एनडीए पूरे दमखम और मजबूती के साथ राज्यसभा चुनाव लड़ रही है और गठबंधन की झोली में पांचों की पांचों सीटें जा रही हैं। उन्होंने आगे कहा कि किसी को चिंता करने की जरूरत नहीं है, सभी लोग एनडीए उम्मीदवारों के पक्ष में मतदान करेंगे। वहीं बिहार सरकार के मंत्री अशोक चौधरी ने कहा कि विपक्ष में कोई दम नहीं है और एनडीए के पास पर्याप्त से ज्यादा वोट हैं। उन्होंने कहा कि चिंता मत करिए, हमारे पास 12 वोट एक्स्ट्रा आएंगे।
यह खबर भी पढ़ें-पटना में गैस संकट गहराया: सिलेंडर नहीं मिलने पर लोगों ने NH-98 किया जाम, कहा- चूल्हा जलाना मुश्किल हो गया है
वहीं लोजपा (रामविलास) के प्रदेश अध्यक्ष राजू तिवारी ने कहा कि पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान का आदेश है कि लोजपा के सभी विधायक एनडीए के उम्मीदवारों को जिताने के लिए मजबूती से मतदान करेंगे। विपक्ष को लेकर भी उन्होंने तंज कसा। उन्होंने कहा कि महागठबंधन के विधायकों को भी अपना भविष्य एनडीए के साथ ही सुरक्षित दिख रहा है। इसलिए चिंता एन डीए को नहीं बल्कि महा गठ बंधन को करनी चाहिए।