सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Patna News ›   Hotel-restaurant-raided-misuse-domestic-gas-three-cylinders-seized

Bihar News: कालाबाजारी पर प्रशासन की कार्रवाई, तीन सिलेंडर जब्त, नियम तोड़े गए प्रतिष्ठानों को दी गई चेतावनी

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: पटना ब्यूरो Updated Thu, 12 Mar 2026 10:19 PM IST
विज्ञापन
सार

पटना जिले के बाढ़ अनुमंडल में प्रशासन ने घरेलू गैस सिलेंडरों के व्यावसायिक इस्तेमाल और कालाबाजारी रोकने के लिए कड़ी कार्रवाई की है। इस कार्रवाई में गैस एजेंसी के अधिकारी और बाढ़ थाना पुलिस की संयुक्त टीम ने कई होटलों और रेस्टोरेंट में छापेमारी की।

Hotel-restaurant-raided-misuse-domestic-gas-three-cylinders-seized
पटना जिले में घरेलू गैस सिलेंडरों का व्यावसायिक इस्तेमाल पकड़ा गया - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

पटना जिले के बाढ़ अनुमंडल में प्रशासन ने घरेलू गैस सिलेंडरों के व्यावसायिक इस्तेमाल और कालाबाजारी रोकने के लिए कड़ी कार्रवाई की है। इस कार्रवाई में गैस एजेंसी के अधिकारी और बाढ़ थाना पुलिस की संयुक्त टीम ने कई होटलों और रेस्टोरेंट में छापेमारी की। इस दौरान तीन घरेलू गैस सिलेंडर जब्त किए गए और संबंधित प्रतिष्ठानों को सख्त चेतावनी दी गई।
Trending Videos


गुप्त सूचना पर कार्रवाई

मिली जानकारी के अनुसार, गैस एजेंसी के अधिकारियों को गुप्त सूचना मिली थी कि कुछ होटल और रेस्टोरेंट में घरेलू उपयोग के लिए मिलने वाले एलपीजी सिलेंडरों का व्यावसायिक कार्यों में इस्तेमाल किया जा रहा है। यह भी आशंका जताई गई थी कि घरेलू गैस की सप्लाई सीधे होटल संचालकों को की जा रही है, जो नियमों का उल्लंघन है। सूचना मिलते ही बाढ़ थाना पुलिस ने तुरंत छापेमारी टीम का गठन किया। इसके बाद गैस एजेंसी के अधिकारियों और पुलिस की संयुक्त टीम ने हॉस्पिटल चौक के पास स्थित दो रेस्टोरेंट और भुवनेश्वरी चौक के पास एक रेस्टोरेंट में छापेमारी की।
विज्ञापन
विज्ञापन


सिलेंडर जब्त और चेतावनी

छापेमारी के दौरान भुवनेश्वरी चौक स्थित रेस्टोरेंट से तीन घरेलू गैस सिलेंडर जब्त किए गए। जांच में पाया गया कि इन प्रतिष्ठानों में घरेलू गैस सिलेंडर का व्यावसायिक इस्तेमाल हो रहा था। अधिकारियों ने बताया कि होटल, रेस्टोरेंट और अन्य व्यावसायिक प्रतिष्ठानों के लिए अलग से 19 किलो का कमर्शियल गैस सिलेंडर उपलब्ध है। ऐसे में घरेलू सिलेंडर का व्यावसायिक उपयोग नियमों के खिलाफ है।

भविष्य में कार्रवाई की चेतावनी

गैस एजेंसी के अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि घरेलू और कमर्शियल सिलेंडर की कालाबाजारी रोकने के लिए भविष्य में भी लगातार छापेमारी की जाएगी। इस मामले में बाढ़ अनुमंडल के एसडीओ ने कोई प्रतिक्रिया नहीं दी।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed