{"_id":"69b3e0897bdeaa255e031f09","slug":"bomb-threat-for-bihar-vidhan-sabha-patna-bihar-news-bihar-police-investigation-cyber-cell-2026-03-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bomb Threat : बिहार विधानसभा को बम से उड़ाने की धमकी, ईमेल से हड़कंप; सचिवालय थाने के सामने लगी भीड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bomb Threat : बिहार विधानसभा को बम से उड़ाने की धमकी, ईमेल से हड़कंप; सचिवालय थाने के सामने लगी भीड़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
Published by: Aditya Anand
Updated Fri, 13 Mar 2026 03:31 PM IST
विज्ञापन
सार
Bihar Vidhan Sabha: बिहार में कोर्ट के बाद अब विधानसभा को बम से उड़ाने की धमकी मिलने है। धमकी देने वाले ने बड़े धमाके की बात कही। इसके बाद फौरन बिहार पुलिस की टीम पहुंची और जांच में जुट गई। हालांकि, जांच के दौरान कहीं से कुछ बरामद नहीं हुआ। फिलहाल हालात सामान्य हैं।
बिहार विधानसभा
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
विस्तार
बिहार विधानसभा को बम से उड़ाने की धमकी मिली है। अपराधी ने ई-मेल के जरिए यह धमकी भेजी। ई मेल में लिखा है कि बिहार विधानसभा में बम रखा हुआ है। यह कभी भी ब्लास्ट हो सकता है। घटना के बाद विधानसभा परिसर में हड़कंप मच गया। फौरन पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस बम स्क्वायड की टीम लेकर विधानसभा पहुंची और हर जगह सघन जांच अभियान चलाया। काफी देर खोजबीन के बाद भी बम नहीं मिला।
Trending Videos
इधर, विधान सभा को बम से उड़ाने की धमकी भरा एक ई मेल के बाद अध्यक्ष डॉ. प्रेम कुमार ने तुरंत इस पर संज्ञान लेते हुए सभा सचिवालय के वरीय पदाधिकारियों के साथ एक बैठक की। उन्होंने फौरन ख्याति सिंह, प्रभारी सचिव को निर्देश दिया कि वो मुख्य सचिव एवं पुलिस महानिदेशक को इस बात की जानकारी देकर विधान सभा परिसर की सुरक्षा दृष्टिकोण से शीघ्र जांच कराएं।
विज्ञापन
विज्ञापन
खबर अपडेट हो रही है...