{"_id":"69b3d554db25fa69b1034220","slug":"nitish-kumar-samriddhi-yatra-saharsa-512-crore-125-projects-development-bihar-2026-03-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"समृद्धि यात्रा में CM नीतीश ने सहरसा को 512 करोड़ की सौगात दी, महिलाओं को टोकते हुए कहा- कहां जा रही हो रे…","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
समृद्धि यात्रा में CM नीतीश ने सहरसा को 512 करोड़ की सौगात दी, महिलाओं को टोकते हुए कहा- कहां जा रही हो रे…
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहरसा
Published by: कोसी ब्यूरो
Updated Fri, 13 Mar 2026 02:44 PM IST
विज्ञापन
सार
बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने अपनी समृद्धि यात्रा के तहत सहरसा का दौरा किया। उन्होंने जिलेवासियों को 512 करोड़ रुपये की लागत वाली 125 परियोजनाओं का उपहार दिया। इसमें 70 परियोजनाओं का उद्घाटन, 20 परियोजनाओं का शिलान्यास और 35 परियोजनाओं का कार्यारंभ शामिल है।
CM नीतीश कुमार
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
विस्तार
बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार अपनी समृद्धि यात्रा के तहत शुक्रवार को सहरसा पहुंचे। मधेपुरा से हेलीकॉप्टर के जरिए सहरसा हवाई अड्डे पर उतरने के बाद सीएम ने जिलेवासियों को विकास की बड़ी सौगात दी। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कुल 512 करोड़ रुपये की लागत वाली 125 विभिन्न परियोजनाओं का शिलान्यास, उद्घाटन और कार्यारंभ किया। कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और मंत्री विजय चौधरी भी मौजूद रहे। प्रशासन ने सीएम के आगमन को लेकर पूरे जिले में हाई अलर्ट मोड रखा।
512 करोड़ की 125 योजनाओं की सौगात
सीएम का काफिला सबसे पहले शाहपुर पहुंचा, जहां उन्होंने जीविका सिलाई केंद्र का निरीक्षण किया। इसके बाद बंगाली बाजार में निर्माणाधीन आरओबी कार्य का जायजा लिया। मुख्य कार्यक्रम सहरसा स्टेडियम में आयोजित किया गया।
'भाग नहीं ना रहे हैं… यहीं रहिए'
कार्यक्रम के दौरान जब कुछ जीविका दीदियां उठकर जाने लगीं, तो मुख्यमंत्री ने मंच से ही टोकते हुए कहा, "भाग नहीं ना रहे हैं, रहिए चुपचाप। कहां जा रही है रे… पहले वाला कोई काम किया था? अब हम बता रहे हैं कि काम हो रहे हैं।" सीएम का यह अंदाज लोगों में हंसने-हंसाने का माहौल भी बना रहा।
सीएम नीतीश के भाषण की 6 बड़ी बातें
मंच से अन्य नेताओं के संदेश
Trending Videos
512 करोड़ की 125 योजनाओं की सौगात
सीएम का काफिला सबसे पहले शाहपुर पहुंचा, जहां उन्होंने जीविका सिलाई केंद्र का निरीक्षण किया। इसके बाद बंगाली बाजार में निर्माणाधीन आरओबी कार्य का जायजा लिया। मुख्य कार्यक्रम सहरसा स्टेडियम में आयोजित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
- ₹286 करोड़ की लागत से 70 योजनाओं का उद्घाटन
- ₹90 करोड़ की लागत से 20 योजनाओं का शिलान्यास
- ₹136 करोड़ की लागत से 35 योजनाओं का कार्यारंभ
'भाग नहीं ना रहे हैं… यहीं रहिए'
कार्यक्रम के दौरान जब कुछ जीविका दीदियां उठकर जाने लगीं, तो मुख्यमंत्री ने मंच से ही टोकते हुए कहा, "भाग नहीं ना रहे हैं, रहिए चुपचाप। कहां जा रही है रे… पहले वाला कोई काम किया था? अब हम बता रहे हैं कि काम हो रहे हैं।" सीएम का यह अंदाज लोगों में हंसने-हंसाने का माहौल भी बना रहा।
सीएम नीतीश के भाषण की 6 बड़ी बातें
- जंगलराज की याद: 2005 से पहले बिहार में हालात बेहद खराब थे। लोग शाम के बाद घरों से नहीं निकलते थे, महिलाएं सुरक्षित नहीं थीं, और पुरानी सरकार ने सिर्फ अपने लोगों को बढ़ावा दिया।
- हिंदू-मुस्लिम झगड़े खत्म कराए: पुरानी सरकार में दंगे आम थे। नीतीश सरकार ने कब्रिस्तानों की सुरक्षा और मंदिरों की बाउंड्री सुनिश्चित कराई।
- शिक्षा, स्वास्थ्य और सड़कें: मेडिकल कॉलेज खोले, स्कूलों में शिक्षकों की संख्या बढ़ाई, और गांवों को सड़कों से शहरों से जोड़ा।
- मुफ्त बिजली और सोलर: पूरे बिहार में गांव-गांव बिजली पहुंचाई और छतों पर मुफ्त सोलर लगवाए।
- युवाओं को रोजगार: अब तक 50 लाख युवाओं को रोजगार मिला, और अगले 5 साल में 1 करोड़ युवाओं को रोजगार देने का लक्ष्य है।
- पीएम मोदी की तारीफ: प्रधानमंत्री मोदी लगातार बिहार आ रहे हैं और केंद्र सरकार विकास कार्यों में सहयोग कर रही है।
मंच से अन्य नेताओं के संदेश
विजय चौधरी ने कहा कि एनडीए की जो भी सरकार बनेगी, वह बिना मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की सलाह के नहीं चलेगी और नई सरकार को भी ताकत दी जानी चाहिए। उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने बताया कि नीतीश जी ने जितना विकास किया है, उतना देश की किसी भी सरकार ने नहीं किया और एक महीने के अंदर सहरसा एयरपोर्ट का टेंडर जारी हो जाएगा। सांसद दिनेश चंद्र यादव ने कहा कि बिहार की जनता आपके जाने से दुखी है, लेकिन वे आपके फैसले के साथ हैं और कृपा दृष्टि बनाए रखें। कार्यक्रम में पूर्व विधायक आलोक रंजन, विधायक रत्नेश सादा, संजय सिंह और कई अन्य नेता तथा स्थानीय जनप्रतिनिधि भी उपस्थित रहे।