Bihar News: घरेलू विवाद में पति ने पहले पत्नी को उतारा मौत के घाट, फिर खुद लगा ली फांसी; तीन बच्चे हुए अनाथ
Bihar News: सहरसा के बनगांव में एक दर्दनाक घटना सामने आई है। शुरुआती जांच के अनुसार, घरेलू विवाद में रमन खां ने पत्नी सोनी देवी की हत्या कर खुद फांसी लगाकर अपनी जान दे दी। इस खौफनाक कदम से उनके तीन बच्चे अनाथ हो गए। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विस्तार
बिहार के सहरसा जिले में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां बनगांव थाना क्षेत्र के नगर पंचायत वार्ड नंबर 17 में बुधवार की सुबह एक दंपती का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। प्रथम दृष्टया यह मामला घरेलू विवाद में हत्या और आत्महत्या का लग रहा है। बताया जा रहा है कि पति ने पहले अपनी पत्नी की हत्या की और फिर खुद भी फांसी के फंदे पर झूलकर जान दे दी। इस खौफनाक कदम से तीन मासूम बच्चे अनाथ हो गए हैं।
para_count-1 para_count-1 para_count-1
para_count-1 para_count-1 para_count-1 दिल्ली में मजदूरी करता था मृतक para_count-1
para_count-1 para_count-1 para_count-1 पुलिस के अनुसार, मृतकों की पहचान 40 वर्षीय रमण खां और उनकी 38 वर्षीय पत्नी सोनी देवी के रूप में हुई है। मृतक रमन खां रोजी-रोटी के लिए दिल्ली में रहकर मजदूरी का काम करता था, जबकि उसकी पत्नी सोनी देवी घर पर रहकर बच्चों की देखभाल करती थीं। इस दंपती की तीन संतानें हैं, जिनमें दो बेटियां और एक बेटा शामिल है। अचानक हुई इस घटना के बाद बच्चों का रो-रोकर बुरा हाल है और पूरे गांव में मातम पसरा हुआ है। para_count-1
para_count-2 para_count-2 para_count-2
para_count-2 para_count-2 para_count-2 बुधवार सुबह मिली पुलिस को सूचना para_count-2
para_count-2 para_count-2 para_count-2 सहरसा सदर के एसडीपीओ आलोक कुमार ने मामले की जानकारी देते हुए बताया कि बुधवार सुबह बनगांव थानाध्यक्ष को फोन के जरिए सूचना मिली थी कि वार्ड 17 में एक मकान के अंदर पति-पत्नी का शव पड़ा हुआ है। सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष ने वरीय अधिकारियों को मामले से अवगत कराया और तुरंत घटनास्थल पर पहुंचे। एसडीपीओ आलोक कुमार ने खुद भी मौके पर पहुंचकर घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण किया है। para_count-2
para_count-3 para_count-3 para_count-3
para_count-3 para_count-3 para_count-3 एफएसएल की टीम कर रही जांच para_count-3
para_count-3 para_count-3 para_count-3 घटना की गंभीरता को देखते हुए मौके पर एफएसएल की टीम को भी बुला लिया गया है जो वैज्ञानिक साक्ष्य जुटा रही है। एसडीपीओ आलोक कुमार ने बताया कि शुरुआती जांच में ऐसा प्रतीत हो रहा है कि किसी घरेलू विवाद के चलते पति ने गुस्से में आकर पहले पत्नी की हत्या कर दी और उसके बाद खुद भी फंदे से लटक कर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। para_count-3
para_count-4 para_count-4 para_count-4
para_count-4 para_count-4 para_count-4 ये भी पढ़ें: सदर अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड का सिविल सर्जन ने किया निरीक्षण, व्यवस्था देख स्टाफ को लगाई फटकार para_count-4
para_count-5 para_count-5 para_count-5
para_count-5 para_count-5 para_count-5
para_count-5 para_count-5 para_count-5 पोस्टमार्टम के लिए भेजे गए शव para_count-5
para_count-5 para_count-5 para_count-5 फिलहाल पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सहरसा सदर अस्पताल भेज दिया है। पुलिस का कहना है कि वे इस घटना की केवल एक एंगल से नहीं, बल्कि सभी बिंदुओं पर गहराई से जांच कर रहे हैं। घटना का मूल कारण क्या था, यह पोस्टमार्टम रिपोर्ट और एफएसएल की जांच रिपोर्ट आने के बाद ही पूरी तरह से साफ हो पाएगा। para_count-5
para_count-6 para_count-6 para_count-6
para_count-6 para_count-6 para_count-6 para_count-6
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.