सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Amritsar News ›   Son Strangles Mother to Death in Amritsar

पैसों का विवाद: बेटे ने मां को गला घोंटकर मार डाला, सिर पर किए कई वार; फूफा पर भड़काने का आरोप

संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर (पंजाब) Published by: Nivedita Updated Fri, 01 May 2026 08:51 AM IST
विज्ञापन
सार

रिश्तेदारों का कहना है कि आरोपी का फूफा उसे भड़काता था और पहले भी कई बार मां के साथ मारपीट करवा चुका है। आरोपी ने अपनी मां को घर से निकाल दिया था और वह दो महीने तक रिश्तेदारों के पास रही। सोमवार को उसे वापस घर छोड़ा गया था।

Son Strangles Mother to Death in Amritsar
मृतका - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार

अमृतसर के कस्बा जंडियाला गुरु के गांव तनेल में एक नाबालिग युवक ने अपनी मां की गला घोंटकर हत्या कर दी। गला घोंटने के बाद आरोपी ने किसी वस्तु से उसके सिर पर भी कई वार किए जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। 
Trending Videos


सूचना मिलते ही थाना जंडियाला गुरु पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। प्रारंभिक जांच में हत्या के पीछे पैसों को लेकर विवाद सामने आया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार मृतका के पति भारतीय फौज में थे और करीब पांच वर्ष पहले उनकी मौत हो गई थी। इसके बाद परिवार को नौकरी के दौरान जमा धनराशि और मुआवजा मिला था। आरोप है कि इसी रकम को लेकर परिवार में विवाद चल रहा था। 



मृतका की रिश्तेदार चरणजीत कौर ने बताया कि आरोपी का फूफा उसे भड़काता था और पहले भी कई बार मां के साथ मारपीट करवा चुका है। आरोपी ने अपनी मां को घर से निकाल दिया था और वह दो महीने तक रिश्तेदारों के पास रही। सोमवार को उसे वापस घर छोड़ा गया था।

मृतका के मामा जागीर सिंह ने बताया कि वीरवार दोपहर करीब तीन बजे आरोपी ने चुन्नी से गला घोंटा और फिर सिर पर वार किए। घटना के समय घर के दरवाजे बंद थे। वारदात के बाद आरोपी रिश्तेदारों के पास पहुंचा और समझौते का दबाव बनाने लगा। परिजनों ने इनकार कर पुलिस में मामला दर्ज कराया। इंस्पेक्टर मुखत्यार सिंह ने बताया कि जांच जारी है। वारदात को अंजाम देने के बाद बेटा भाग गया है। उसकी गिरफ्तारी के प्रयास जारी हैं।
 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed