सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Gopi close associate of gangster Sukha Kahlwan, shot dead in Punjab

Punjab: गैंगस्टर सुक्खा काहलवां के करीबी गोपी की गोली मारकर हत्या, केस में अंतिम गवाह व गैंग का था राइट हैंड

संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर/कपूरथला Published by: Naveen Updated Fri, 01 May 2026 12:06 PM IST
विज्ञापन
सार

गोपी को सुक्खा काहलवां मर्डर केस का अहम गवाह माना जा रहा था, जिसने अब तक अपने बयान से पीछे हटने से इनकार किया था। घटना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची, शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी गई है।

Gopi close associate of gangster Sukha Kahlwan, shot dead in Punjab
इस गाड़ी में आए थे बदमाश - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार

कपूरथला में गैंगवार की सनसनीखेज घटना सामने आई है, जहां गैंगस्टर सुक्खा काहलवां के करीबी गुरप्रीत सिंह उर्फ गोपी की अज्ञात हमलावरों ने ताबड़तोड़ गोलियां मारकर हत्या कर दी। घटना उस समय हुई जब गोपी अपनी कार में बैठा था और हमलावरों ने अचानक फायरिंग शुरू कर दी, जिससे उसे संभलने का मौका तक नहीं मिला और वह सीट पर ही दम तोड़ गया।

Trending Videos


गोपी को सुक्खा काहलवां मर्डर केस का अहम गवाह माना जा रहा था, जिसने अब तक अपने बयान से पीछे हटने से इनकार किया था। घटना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची, शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी गई है। वहीं, सोशल मीडिया पर कुछ गैंगस्टरों द्वारा इस हत्या की जिम्मेदारी लेने का दावा भी सामने आया है, हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि अभी नहीं हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन




इस वारदात के बाद इलाके में दहशत का माहौल है और एक बार फिर पंजाब में गैंगवार को लेकर सवाल खड़े हो गए हैं। एसएसपी कपूरथला गौरव तूरा ने कहा कि पूरे मामले को लेकर पुलिस अलर्ट पर है और घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे खंगाले जा रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed